17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
HomeUncategorizedरिकी मार्टन पर आरोप, भतीजे के साथ थे सेक्शुअल रिलेशन, सिंगर ने...

रिकी मार्टन पर आरोप, भतीजे के साथ थे सेक्शुअल रिलेशन, सिंगर ने दिया है ये जवाब

Published on

दुनियाभर में मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टिन पर पिछले दिनों ऐसे आरोप लगे थे कि वह अपने भतीजे के साथ ‘सेक्शुअल और रोमांटिक’ रिलेशनशिप में हैं। अब इस मुद्दे पर उनका रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने इन सारी खबरों को झूठी और घिनौनी बताया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने 21 साल के भतीजे के साथ कभी भी किसी तरह के सेक्शुअल या रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थे।

रिकी के वकील ने दी सफाई
इस मामले की सुनवाई 21 जुलाई को प्यूर्तो रिको की एक कोर्ट में होगी। अगर मामले में Ricky Martin दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 50 साल तक की जेल हो सकती है। रिकी मार्टिन पर लगे आरोपों पर उनके वकील ने कहा, ‘रिकी मार्टिन निश्चित तौर पर कभी भी अपने भतीजे के साथ किसी तरह के सेक्शुअल या रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थे। यह बिल्कुल बेबुनियाद और घिनौने आरोप हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि जब जज तथ्यों की जांच करेंगे तो जल्द ही इस केस को खारिज कर दिया जाएगा।’!

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि शुक्रवार को एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने बताया था कि रिकी मार्टिन पर ये आरोप उनके 21 साल के भतीजे ने लगाए हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह भतीजा इस समय मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा है। भतीजे ने अपने आरोपों में कहा है कि रिकी मार्टिन ने उन्हें 7 महीने तक डेट किया था। भतीजे ने अपने आरोपों में कहा है कि उनका सिंगर से 2 महीने पहले ब्रेकअप हो गया था लेकिन मार्टिन ने ब्रेकअप करने से मना कर दिया था और उनके घर के आसपास कई बार दिखाई दिए थे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...