28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपटियाला जेल में सिद्धू क्लर्क और दलेर मेहंदी बने मुंशी, दोनों एक...

पटियाला जेल में सिद्धू क्लर्क और दलेर मेहंदी बने मुंशी, दोनों एक ही बैरक में

Published on

चंडीगढ़,

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी इस समय पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं. दोनों को एक ही बैरक में रखा गया है. इसके साथ ही दोनों को जेल प्रशासन ने काम भी सौंपा है. जेल में सिद्धू को क्लर्क का काम मिला है. जबकि दलेर को मुंशी को जिम्मेदारी दी गई है. दोनों के केसों में अलग-अलग कोर्ट ने सजा सुनाई है. सिद्धू को एक साल और दलेर को दो साल की सजा सुनाई गई है.

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू 34 साल पुराने रोडरेज मामले में दोषी पाए गए हैं. पिछले दिनों उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा था. बाद में सिद्धू को पटियाला की सेंट्रल जेल भेज दिया गया. वहीं, पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को 18 साल पुराने मानव तस्करी के केस में पटियाला की कोर्ट ने दोषी पाया और दो साल की सजा सुनाई है. पुलिस ने दलेर को भी पटियाला की सेंट्रल जेल में रखा है. यहां दलेर और सिद्धू को एक ही बैरक में रखा गया है.

जानकारी के मुताबिक, पटियाला जेल में सिद्धू क्लर्क और दलेर मेहंदी मुंशी बनाए गए हैं. हाल ही में सिद्धू ने जोड़ों में दर्द की शिकायत की है. सिद्धू के लिए शुक्रवार को बैरक में एक बेड (तखतपोस ) दिया गया है. उनको जोड़ों में दर्द की शिकायत बनी हुई है. बताते हैं कि सिद्धू का वजन ज्यादा होने से ये शिकायत आ रही है. ऐसे में उठने-बैठने में परेशानी आ रही है.

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल में कैदी नंबर 241383 दिया गया है. सिद्धू बैरक नंबर 10 में रखे गए हैं. एक साल की सजा पाने वाले सिद्धू ने एक दिन की कैद तो बरसों पहले काट ली थी. अब बाकी बचे 364 दिन की कैद वो पटियाला जेल में काट रहे हैं. शुरुआती दिनों में कुछ खास वजहों से सिद्धू जेल में खाना नहीं खा रहे थे. सिद्धू का कहना था कि उन्हें गेहूं से एलर्जी है, ऐसे में उन्होंने जेल का खाना खाने से इनकार कर दिया. वे जेल की दाल रोटी नहीं खा रहे हैं. वे सिर्फ सलाद खाकर गुजारा कर रहे हैं.

सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला का कहना था कि सिद्धू को गेहूं से एलर्जी है. वह गेहूं की रोटी नहीं खा सकते. लंबे समय से वह रोटी नहीं खा रहे हैं, इसलिए उन्होंने स्पेशल डाइट मांगी है. डाइट चार्ट जारी अस्पताल की ओर से जारी डाइट चार्ट में कहा गया है कि सिद्धू रोज सुबह रोजमेरी चाय, सफेद पेठे का आधा ग्लास जूस या नारियल पानी पीएं.

क्या है दलेर मेहंदी का मामला?
2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. उनपर लोगों को गैर कानूनी रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था. कहा गया कि ऐसा करने के लिए दलेर मेहंदी ने लोगों से मोटी रकम वसूल की थी. 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को गैर कानूनी रूप से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था. इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके दिवंगत भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया था. केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...