21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में किडनैप भारतीय मूल के 4 लोगों के शव मिले, मृतकों...

अमेरिका में किडनैप भारतीय मूल के 4 लोगों के शव मिले, मृतकों में 8 महीने की बच्ची भी शामिल

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाब के जिस परिवार का अपहरण हुआ था, उन चारों सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल है. मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि यह बहुत भयानक और डरावना है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के शव उसी इलाके में मिले हैं.

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती अगवा किया गया. अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया. जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है. ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है.

हिरासत में लिया गया एक शख्स
इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया था. शख्स ने खुद को मारने की कोशिश भी की और अब उसकी हालत गंभीर है. अधिकारियों ने कहा था कि हालांकि किडनैप किए गए लोग अभी भी लापता हैं.

जला हुआ ट्रक हुआ था बरामद
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जासूसों को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मर्स्ड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में पीड़ित के बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया गया था. इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सबूत हैं कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने का प्रयास किया था.

पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था परिवार
जिस परिवार का अपहरण किया गया है वो पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है. बदमाशों ने जिनका अपहण किया है उनमें 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के एक शख्स अमनदीप सिंह शामिल हैं.

2019 में भारतीय मूल के नागरिक का हुआ था अपहरण
बता दें कि साल 2019 में भारतीय मूल के एक टेक्नीशियन तुषार अत्रे अपनी प्रेमिका की कार में मृत पाए गए थे. अमेरिका में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक ने उनका कैलिफोर्निया में उन्हीं के घर से अपहरण कर लिया था. अपहरण से कुछ ही घंटों के भीतर उनका शव बरामद किया गया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...