14.6 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराजनीतिकेंद्रीय मंत्री से लेकर राज्यपाल तक रह चुकी हैं मार्गरेट अल्वा, अब...

केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्यपाल तक रह चुकी हैं मार्गरेट अल्वा, अब विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है। एनसीपी चीफ शरद पवार की ओर से रविवार उनके नाम का ऐलान किया गया। एक दिन पहले ही एनडीए की ओर से बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। शरद पवार के उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा कि 17 विपक्षी दलों की मंजूरी उनके नाम को लेकर थी। मंगलवार वो अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की लेकिन वे व्यस्त थीं। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कुछ दिन पहले यशवंत सिन्हा के लिए समर्थन की घोषणा की और जल्द ही मार्गरेट अल्वा के लिए अपने समर्थन की घोषणा करेंगे।

मार्गरेट अल्वा 1974 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं। इसके बाद वो लगातार राज्यसभा सदस्य रहीं और साल 1999 में लोकसभा के लिए चुनी गईं। वो केंद्र में मंत्री भी रहीं साथ ही अल्वा राजस्थान, गोवा की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। कर्नाटक की रहने वाली मार्गरेट अल्वा पांच बार सांसद रहने के अलावा राजीव गांधी कैबिनेट और नरसिम्हा राव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।

मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। उन्होंने 1969 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस से जुड़ीं। वह कांग्रेस संगठन के भीतर कई पदों पर रहीं। 2008 में अल्वा ने कांग्रेस हाईकमान पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था। उस वक्त वह महाराष्ट्र, मिजोरम और पंजाब-हरियाणा की प्रभारी थी। उनको कांग्रेस महासचिव के पद से हटा दिया गया था। हालांकि दोबारा जब उनके रिश्ते ठीक हुए तो उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाकर भेजा गया।वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है और नामांकन की अंतिम तारीख 19 जुलाई है। चुनाव छह अगस्त को होगा।

Latest articles

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...