14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर कांग्रेस से भी उठी मांग- राहुल गांधी ही बनें अध्यक्ष, 7वें...

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस से भी उठी मांग- राहुल गांधी ही बनें अध्यक्ष, 7वें राज्य से उठी आवाज

Published on

जम्मू्

कांग्रेस में लगातार राहुल गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग तेज होती जा रही है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने इस बारे में एक प्रस्ताव पास किया। इस तरह से जम्मू-कश्मीर सातवां राज्य बन चुका है, जहां पर राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। इससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र कांग्रेस में इस तरह का प्रस्ताव पास हो चुका है। गौरतलब है कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। वहीं अक्टूबर में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। हालांकि इस बार लगातार गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति के पार्टी अध्यक्ष बनाने की भी बातें भी लगातार उठी हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस के अंदरखाने से लगातार राहुल गांधी के लिए आवाज उठ रही है।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी नए सदस्यों ने इस बात का प्रस्ताव पास किया है कि राहुल गांधी को अगला अध्यक्ष बनना चाहिए। यह प्रस्ताव जम्मू कश्मीर पीसीसी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी द्वारा पेश किया गया था। इस दौरान सांसद रंजीत रंजन और जम्मू कश्मीर मामलों के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इंचार्ज रजनी पाटिल भी मौजूद थीं। आधिकारिक बयान में कहा गया कि जम्मू प्रांत के 172 में से 170 डेलीगेट्स यहां मौजूद थे, जिन्होंने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।

इससे पूर्व रंजीत रंजन ने एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को नए पीसीसी प्रेसीडेंट को चुनने/नामित करने की अथॉरिटी दी। इस दौरान पूर्व पीसीसी प्रेसीडेंट जीए मीर, एपीआरओ सुखवंत सिंह बरार, पूर्व मंत्री मुला राम, वरिष्ठ नेता रविंद्र शर्मा, योगेश सहनी, मनमोहन सिंह, बलबीर सिंह, शबीर अहमद खान, वेद महाजन, गुरबचन राणा आदि मौजूद थे।

 

Latest articles

भांग पीने के बाद निजी कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

भोपाल भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान एक निजी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...

खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल  खाड़ी देशों  में रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे मध्य प्रदेश के...

पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में होली का पर्व बड़े...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...