12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिकोई जेल में, कोई विदेश में... राष्ट्रपति चुनाव में इन 13 MP-MLA...

कोई जेल में, कोई विदेश में… राष्ट्रपति चुनाव में इन 13 MP-MLA ने नहीं डाला वोट

Published on

सियासी गहमा-गहमी और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है. अब 21 जुलाई को पता चल जाएगा कि देश का नया राष्ट्रपति कौन होगा. NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के चेहरे यशवंत सिन्हा के समर्थन में सांसद, विधायकों ने आज वोट किया.चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 4809 वोटों में से 4,796 वोट डाले गये. यानी कुल 13 सदस्यों (सांसद और विधायक) ने वोट नहीं डाला. मतलब कुल 99 फीसदी वोटिंग हुई.

8 सांसद जिन्होंने नहीं डाला वोट
1. अतुल सिंह (जेल में)
2. संजय धोतरे (ICU में)
3. सनी देओल (ऑपरेशन के लिए विदेश में)
4. गजानन कीर्तिकार
5. हेमंत गोडसे
6. फजलुर रहमान
7. सादिक मोहम्मद
8. इम्तियाज जलील

इसके अलावा कुछ विधायकों ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट नहीं दिया. इसमें किन-किन के नाम शामिल हैं देखिए-
1. हरियाणा से जेजेपी MLA नैना सिंह चौटाला (विदेश में हैं)
2. राजकुमार राउत (भारतीय ट्राइबल पार्टी, राजस्थान)
3. भंवर लाल शर्मा (कांग्रेस, राजस्थान)
4. सत्येंद्र जैन (AAP, दिल्ली, जेल में बंद)
5. हाजी युनूस (AAP, दिल्ली)

चुनाव आयोग ने बताया कि छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100 फीसदी वोटिंग हुई.

राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के बाद राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि संसद भवन में कुल मतदान 99.18% हुआ. 736 निर्वाचकों (संसद के 727 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) में से 730 निर्वाचकों (संसद के 721 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) ने अपना वोट डाला. बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है. लेकिन द्रौपदी मुर्मू के जीतने के आसार हैं. अब 21 जुलाई को नतीजे आ जाएंगे.

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...