25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययूपी में इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत दर्ज, किसान ने की कार्रवाई...

यूपी में इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत दर्ज, किसान ने की कार्रवाई की मांग

Published on

गोंडा

यूपी में उमस भरी भयानक गर्मी से सभी बहुत परेशान हैं लेकिन गोंडा की करनैलगंज तहसील के सुमित कुमार यादव इतने परेशान हुए कि उन्‍होंने बारिश के देवता इंद्रदेव के खिलाफ ही अर्जी दे डाली। इससे भी बढ़कर हुआ यह कि पूर्ण समाधान दिवस पर तहसीलदार साहब ने उसे मंजूर कर कार्रवाई के लिए आगे भी बढ़ा दिया। बारिश का तो पता नहीं लेकिन जिलाधिकारी ने आदेश देने वाले तहसीलदार के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया है।

गोंडा जिले की करनैलगंज तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ था। यहां विकासखंड कटरा बाजारा के कौड‍िया थाना क्षेत्र के झाला निवासी सुमित यादव ने शिकायती पत्र लिखा था। इसमें उन्‍होंने लिखा, ‘विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है। जिससे जनमानस बहुत ही परेशान है। जीव-जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। जिससे घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं। अतः निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।’ यह लेटर मुहर लगाकर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा दिया गया। लेकिन जब यह शिकायती पत्र वायरल हुआ तो बात जिलाधिकारी तक पहुंची। बताया जाता है कि उन्‍होंने मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है कि आखिर बिना देखे पत्र को आगे कैसे बढ़ा दिया।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this