15.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराजनीतिआखिर कौन बेच रहा है शत्रु सम्पत्ति? गृह राज्य मंत्री ने संसद...

आखिर कौन बेच रहा है शत्रु सम्पत्ति? गृह राज्य मंत्री ने संसद में कहा- CBI जांच के दिए गए आदेश

Published on

नई दिल्ली:

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि देश में 12,611 शत्रु सम्पत्तियां ऐसे लोगों द्वारा छोड़ी गई हैं जिन्होंने पाकिस्तानी और चीनी नागरिकता ले ली। लोकसभा में डॉ ढाल सिंह बिसेन के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इन 12,611 शत्रु सम्पत्तियों में 12,485 पाकिस्तानी नागरिकों और 126 चीनी नागरिकों से संबंधित हैं। शत्रु सम्पत्ति उन्हें कहा जाता है जो ऐसे लोगों द्वारा छोड़ी गई जिन्होंने बंटवारे के दौरान और 1962 के युद्ध के बाद भारत छोड़ दिया था।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने लोकसभा में बताया किअवैध तरीके से शत्रु सम्पत्ति की कथित बिक्री एवं पट्टे पर देने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिये गए हैं। निचले सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार और सीईपीआई के अधिकारियों तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सरकार ने विभागीय जांच एवं सीबीआई जांच शुरू की है।

निचले सदन में सरकार द्वारा पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 6,255 शत्रु सम्पत्ति हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 4,088, दिल्ली में 659, गोवा में 295, महाराष्ट्र में 208, तेलंगाना में 158, गुजरात में 151, त्रिपुरा में 105, बिहार एवं मध्यप्रदेश में 94-94, छत्तीसगढ़ में 78 और हरियाणा में 71 शत्रु सम्पत्ति हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...