27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedरणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोलीं राखी- वो बस नहाने गया था,...

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बोलीं राखी- वो बस नहाने गया था, कपड़े बंदर ले गए

Published on

राखी सावंत का नाम जुबान पर आते ही चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है. ड्रामा क्वीन कहिए या फिर एंटरटेनमेंट क्वीन, राखी सावंत हैं मजेदार. एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी बातों से दर्शकों को गुदगुदा देती हैं. हाल ही में रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल हुआ. इस फोटोशूट में रणवीर एकदम नेकेड नजर आए. हालांकि, कुछ फोटोज में उन्होंने ब्लैक अंडरगार्मेंट पहना था, लेकिन फैन्स को एक्टर का यह फोटोशूट कुछ खास रास नहीं आया. उन्होंने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

अब रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट पर राखी सावंत ने रिएक्ट किया है. इसके पीछे की कहानी भी राखी ने बताई है. पैपराजी ने जब राखी सावंत से पूछा कि रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट की फोटोज डाली हैं. इसपर राखी ने कहा कि मुझे तो वह न्यूड नहीं लगे. तुम्हारी आंखें न्यूड हैं. मेरे रणवीर दोस्त के बारे में कोई कुछ नहीं कहेगा. देखिए, उसके पीछे की स्टोरी क्या है, रणवीर नहीं बता सकते, लेकिन रणवीर की दोस्त बताएगी.

राखी ने बताई स्टोरी
राखी सावंत ने कहा कि इतनी गर्मी हो रही है लंदन और अमेरिका में. अगला बंदा क्या करेगा? एसी चलाकर, कपड़े निकालकर वह बस नहाने गया था कि इतनी देर में दो बंदर आए और उनके कपड़े लेकर चले गए. तो ऐसे में रणवीर सिंह क्या करेगा? सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स इनकी बबली अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं.

रणवीर सिंह के फोटोशूट पर इंडस्ट्री में बहस भी छिड़ गई है. बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का कहना है कि अगर ऐसा फओटोशूट कोई महिला करवा लेती तो सब के सब पीछे पड़ जाते और उसे भला-बुरा कहने लगते, लेकिन मेल स्टार ने जब यह कराया है तो उन्हें कहने वाले बहुत कम हैं. इस तरह से उन्हें कहा भी नहीं गया है जो महिला के न्यूड फोटोशूट पर उसे कहा जाता है.

Latest articles

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...