19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में एलजी, सीएम में दो-दो हाथ, एक्साइज पॉलिसी की होगी सीबीआई...

दिल्ली में एलजी, सीएम में दो-दो हाथ, एक्साइज पॉलिसी की होगी सीबीआई जांच

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। इस बार नई एक्साइज पॉलिसी सवालों के घेरे में आ गई है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसमें शराब के दुकानों के टेंडर में गड़बरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि नई आबकारी नीति में नियमों की अनदेखी कर टेंडर दिए गए। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने यह कदम चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट के बाद उठाया है। एलजी के इस कदम के बाद सीएम केजरीवाल दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश
एलजी के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब में हमारी जीत के बाद बीजेपी घबराई हुई है। अब मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश हो रही है। पार्टी ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने पहले ही इस बात की आशंका जता दी थी। एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच के आदेश के बाद आरोप लगाया जा रहा है कि शराब माफिया को 155 करोड़ रुपये से अधिक का फायदा पहुंचाया गया।

सिंगापुर दौरे का प्रस्ताव कर दिया था खारिज
एक दिन पहले ही दिल्ली के उपराज्यपाल 1 अगस्त को एक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा के आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।उपराज्यपाल ने केजरीवाल को अगले महीने सिंगापुर में होने वाले विश्व शहर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की सलाह दी और कहा कि यह महापौरों का सम्मेलन है। ऐसे में एक मुख्यमंत्री के लिए इसमें भाग लेना ठीक नहीं होगा। उपराज्यपाल का कहना था कि दिल्ली सरकार के पास विशेष अधिकार नहीं है। एक मुख्यमंत्री के लिए इसमें शामिल होना ‘अनुचित’ होगा। एलजी ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के शामिल होने से गलत नजीर बनेगी।

सीएम को विदेश जाने से रोका जा रहा है
दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर न जाने वाले मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप प्रवक्ता ने कहा कि मोदी को दिल्ली के सीएम से जलन हो रही है। नरेंद्र मोदी क्यों नहीं चाहते की दिल्ली वालों का नाम हो,भारत का नाम हो। भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सीएम केजरीवाल से जलते हैं। मुख्यमंत्री को विदेश जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब विदेश जाते हैं तो उनके साथ जो इवेंट टीम जाती है वह लोगों को पहले ही सिखा कर रखती है कि वहां सिर्फ मोदी-मोदी करना है। मोदी दी चाहते हैं कि केवल उनके नाम का डंका बजे, वह केवल अपना नाम चाहते हैं। क्यों नहीं वहां पर भारत-भारत के नाकरे लगते हैं। पीएम मोदी दिल्ली के सीएम से जलन रखते हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...