18.5 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeराज्यकोटा के खेत में बादलों का हैरतअंगेज बवंडर, आसमान की तरफ भागती...

कोटा के खेत में बादलों का हैरतअंगेज बवंडर, आसमान की तरफ भागती ये चीज क्या होती है?

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब नजारा दिखाई दिया। जिले के हाड़ौती अंचल में इस समय जबरदस्त बारिश हो रही है। इस बीच कोटा के चार चोमा गांव में बादल में अद्भुत नजारा दिखा। इसके बाद खेतों में पानी का बवंडर दिखाई दिया। स्थानीय लोग इस नजारे को देख कर हैरान हो गए। ऐसा लग रहा था जैसे खेतों से पानी जमीन से ऊपर आसमान की तरफ जा रहा हो। कई लोग इस घटना से डर गए। वहीं, कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो में बादलों की एक पाइप जैसी आकृति दिखाई दी। वेदर साइंस में इस तरह की घटना को फनल क्लाउड कहा जाता है। यह सुपरसेल थंडरस्टोन क्लाउड का ही रूप है। आइए जानते हैं यह फनल क्लाउड होता क्या है और यह कैसे बनता है।

फनल क्लाउड क्या होता है?
फनल क्लाउड एक शंकु के आकार का बादल होता है। यह बादल सतह तक पहुंचे बिना जमीन की ओर फैलता है। यूके में वे अक्सर ऊपर के बादल से लटकते हुए रस्सी के पतले लटकते हुए टुकड़ों की तरह दिखते हैं। अधिकतर यह जमीन को नहीं छूता है। जब यह घटना पानी की सतह पर होती है, तो इसे वाटर स्पाउट कहा जाता है। यह आमतौर पर कम समय में होता है। यह घटना तब तक कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है जब तक कि यह जमीन की सतह से नहीं टकराती है। वहीं अमेरिका में फनल क्लाउड कभी-कभी भारी और बहुत अधिक तेज हो सकते हैं।

फनल क्लाउड कैसे बनता है?
फनल क्लाउड में शंकु आकार का बादल पानी की बूंदों को संघनित करके बनता है। हवा का एक घूमता हुआ कॉलम क्लाउड ड्रॉपलेट्स को अपनी तरफ खींचता है। इसमें तेज लो प्रेशर का एरिया बनता है। ये उसी तरह से बनते हैं जैसे टोरनैडो बनता है। यह आमतौर पर क्यूम्यलोनिम्बस या क्यूम्यलोनिम्बस थंडरक्लाउड बनता है।

फनल क्लाउड किस मौसम में बनता है?
क्यूम्यलोनिम्बस क्लाउड लगभग हमेशा होस्ट क्लाउड होते हैं जिनसे ट्यूबा बनता है। इसका अर्थ है कि इसके तहत भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज और बिजली गरजने की आशंका अधिक होती है। यदि एक फनल बादल जमीन से संपर्क करता है तो इससे गंभीर क्षति होती है। इससे एक बवंडर बनता है। ऐसे में जहां यह भंवर बनता है उसके आसपास के क्षेत्र में बहुत तेज हवाओं चलती हैं। इससे गंभीर रूप से नुकसान की आशंका होती है।

फनल क्लाउड और टोरनैडो में क्या अंतर है?
यहां सबसे महत्वपूर्ण यह है कि एक फनल क्लाउड सामान्य रूप से पृथ्वी की सतह तक नहीं पहुंचता है। यह जिस प्वाइंट पर धरती पर पहुंचता है तो वह एक बवंडर बन जाता है। यदि यह नदी या बड़े जलाशय तक पहुंच जाता है तो यह एक जलप्रपात बन जाता है। एक सामान्य वर्ष में, यूके हर साल लगभग 30-35 टोरनैडो आते हैं। हालांकि यह बहुत दुर्लभ है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण क्षति का कारण बनते हैं।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...