25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन पर नहीं थमेगी 'आग की बारिश', रिसर्च में खुलासा- 2050 तक...

ब्रिटेन पर नहीं थमेगी ‘आग की बारिश’, रिसर्च में खुलासा- 2050 तक 40 डिग्री तापमान हो जाएगा नॉर्मल

Published on

लंदन

पूरे यूरोप में इस साल भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। ये सप्ताह ब्रिटेन के सबसे गर्म दिनों में से एक रहा है। शोधकर्ताओं ने अब बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि 40 डिग्री सेल्सियस तापमान सामन्य हो जाएंगे। एक नए अध्ययन से पता चला है कि जीवाश्म ईंधन और अन्य मानवीय गतिविधियों के कारण हीटवेव में 30 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि आने वाले कुछ वर्षों में देखने को मिलेगी।

मंगलवार को ब्रिटेन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस स्टडी के मुताबिक 2050 तक इस तरह का तापमान सामान्य हो जाएगा। नई स्टडी में वायुमंडलीय सर्कुलेशन पैटर्न और ग्रीन हाउस गैसों के पिछले साल के डेटा का विश्लेषण किया गया। साउथ चाइना सी इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोलॉजी से स्टडी के सह लेखक डॉ चुनजाई वांग ने कहा कि, ‘2021 के जून के अंत में पश्चिमी उत्तरी अमेरिका में असाधारण हीटवेव देखी गई थी। इसके कारण सैकड़ों लोगों की मौत हुई। जंगलों में भयंकर आग और समुद्री जीवों की मौत हुई।’

ग्रीन हाउस गैस बढ़ती गर्मी का कारण
उन्होंने आगे कहा, ‘इस स्टडी में हमने वायुमंडलीय सर्कुलेशन पैटर्न और ग्रीन हाउस गैसों का अध्ययन किया। कंप्यूटर सिमुलेशन से पता चला है कि ग्रीन हाउस गैस बढ़ते गर्मी का कारण हैं, जो भविष्य में बढ़ता ही रहेगा।’ वायुमंडलीय सर्कुलेशन पैटर्न ये बताते हैं कि हवा कैसे बहती है और पृथ्वी के चारों ओर तापमान को कैसे प्रभावित करते हैं। ये सूर्य की गर्मी, आंतरिक वायुमंडलीय प्रक्रियाओं और पृथ्वी के घूमने के आधार पर बदल सकते हैं।

हीटवेव से लग रही आग
जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए 2015 में पेरिस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया था। इससे वैश्विक औसत तापमान में वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने और तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की उम्मीद है। हीटवेव के कारण यूरोप में आग के मामले देखे गए हैं। कई देशों के जंगलों में आग लगी है, जिसके कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...