9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिअग्निपथ योजना पर राहुल गांधी बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक

अग्निपथ योजना पर राहुल गांधी बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक

Published on

नई दिल्ली

भारतीय वायुवसेना में अग्निपथ योजना के जरिए भर्ती के लिए पहली बार रविवार को परीक्षा शुरू हुई। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आज देश भर में परीक्षा का आयोजन हुआ। दिल्ली, कानुपर और पटना समेत देश के कई हिस्सों में यह परीक्षा आयोजित की गई है। 24 जुलाई से 31 जुलाई के बीच यह परीक्षा होगी।

एयर फोर्स में अग्निवीर की भर्ती के लिए यूपी के अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित की गई है। कानपुर में अग्निवीर वायु सेना परीक्षा आयोजित करने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही वायुसेना के जवानों को भी तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

अग्निवीर परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से छह कानपुर आउटर में हैं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। आज कानपुर में इस परीक्षा के लिए कुल 31,875 उम्मीदवार उपस्थित हो रहे हैं और प्रत्येक पाली में 625 छात्र भाग लेंगे।

बिहार के 26 केंद्रों पर अग्निवीरों की पहली परीक्षा
आज से राजधानी पटना के 13 केंद्रों समेत बिहार के 26 केंद्रों पर अग्निवीरों की पहली परीक्षा शुरू हो गई है। अग्निवीर वायु के लिए रविवार को पटना के 13 केंद्रों समेत राज्य के 26 केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रदेश में अलग-अलग कुल 26 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक राजधानी पटना में केंद्र बनाए गए हैं। पटना के बेऊर, खगौल, दानापुर, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग जैसे क्षेत्रों में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश से अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न 12वीं स्तर के हैं। पहला सेट विज्ञान (भौतिकी, रसायन एवं गणित) का है, जो 60 मिनट का होगा। दूसरा अंग्रेजी का है, जो 45 मिनट का होगा। इसी तरह तीसरे सेट में रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस की परीक्षा 85 मिनट की होगी।

अग्निवीर योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक: राहुल
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को फिर हमला किया। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयोग राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए खतरनाक है। राहुल ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ कैसे खिलवाड़ करेगी, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में हर साल 60 हजार सैनिक रिटायर्ड होते हैं लेकिन मुश्किल से तीन हजार पूर्व सैनिकों को ही सरकारी नौकरी मिल पाती है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “साठ हजार सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, उनमें से सिर्फ तीन हजार को सरकारी नौकरी मिल रही है। चार साल के ठेके पर हजारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा। प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।”

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...