17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपड़ोसी को बचाने खेत में कूदा किसान, ट्रैक्टर से रोका आग का...

पड़ोसी को बचाने खेत में कूदा किसान, ट्रैक्टर से रोका आग का रास्ता, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Published on

लंदन

खेत में लगी भयानक आग से अपने पड़ोसी के घर को बचाने के लिए एक बहादुर किसान धधकते हुए खेत में कूद गया और जलने की परवाह किए बिना आग के आगे की फसल को काट दिया। इस नजारे को देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं लेकिन अपना ट्रैक्टर दौड़ाता किसान बिल्कुल नहीं डरा। आग को बढ़ता देख अग्निशामक घटनास्थल पर पहुंच रहे थे लेकिन किसान बिल एलेक्जेंडर ने इंतजार करने के बजाय खुद आगे बढ़कर मुसीबत से जूझने का फैसला किया और अपने ट्रैक्टर से खेत में एक फायरब्रेक बना दिया।

द सन की खबर के अनुसार शनिवार की दोपहर ब्रिटेन में केंट के मेडस्टोन के पास एक खेत में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था जो देखते ही देखते करीब 20 एकड़ के इलाके में फैल गई। जब आग को हवा का साथ मिला तो इसके फैलने की रफ्तार और बढ़ गई और यह तेजी से खेत के किनारे स्थित एक घर की ओर बढ़ने लगी। यह देखकर एक किसान आगे बढ़ा और अपने पड़ोसी को बचाने के लिए जलते हुए खेत में कूद गया।

आग से कुछ ही मीटर दूर दौड़ाया ट्रैक्टर
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान अपने ट्रैक्टर का इस्तेमाल करके आग के रास्ते को काट रहा है, जो आग और धुएं से बस कुछ ही मीटर की दूरी पर है। इस वीडियो को खेत के मालिक एंडी बर्र ने कैप्चर किया और बहादुरी दिखाने के लिए किसान की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘कृपया सभी को सावधान रहने के लिए कहें। यह तस्वीर मेरे बेटे ने ली है, जब आग मेरे भाई के घर की तरफ बढ़ रही थी तो बिल अलेक्जेंडर और जॉनी एंड ऐली उसके घर को बचा लिया।’

ठंडे देशों में आग लगा रही गर्मी
आग बुझने से पहले 90 मिनट तक धधकती रही लेकिन गनीमत रही कि इसमें किसी स्थानीय नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर यूरोप में जहां गर्मी में भी मौसम ठंडा रहता था वहां अब हीटवेव चल रही हैं। जंगलों में आग की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिसके कारण बड़ी मात्रा में नुकसान हो रहा है। आग के कारण हुए नुकसान की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पश्चिमी यूरोप में आग के कारण एक बड़ा जंगल राख हो गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...