18.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराजनीति'Don't talk to me' संसद में जब स्मृति ईरानी से बोलीं सोनिया...

‘Don’t talk to me’ संसद में जब स्मृति ईरानी से बोलीं सोनिया गांधी, हुई नोकझोंक

Published on

नई दिल्ली

संसद के अंदर सोनिया और स्मृति इरानी में हुई क्या बहस? यह पूरा वाकया लोकसभा में स्मृति इरानी के तीखे भाषण के बाद का है। इसमें स्मृति ने अधीर रंजन के बयान को लेकर सीधे सोनिया गांधी को निशाने पर लिया था। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। उस दौरान सदन में सोनिया गांधी भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि सोनिया और स्मृति इरानी के बीच इस दौरान बहस हुई। कांग्रेस और बीजेपी के इसको लेकर अलग-अलग दावे हैं। गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी के द्रौपदी मुर्मू पर राष्ट्रपत्नी वाले बयान के बाद बीजेपी ने आज लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। इरानी ने सोनिया गांधी से इस मामले पर सीधे-सीधे माफी मांगने की मांग की। उधर, अपने बयान पर बवाल बढ़ते देख चौधरी रक्षात्मक रुख में पहुंच गए और कहने लगे हैं कि क्या करूं अगर जबान से निकल गया तो.. चूक हो गई है।

बीजेपी क्या बोल रही
अधीर मामले पर सोनिया गांधी बीजेपी की सांसद रमा देवी के साथ बातचीत कर रही थीं। बताया जा रहा है कि सोनिया ने रमा देवी से शिकायत की कि इस मामले में उनका नाम नहीं लिया जाना चाहिए था। इसी दौरान स्मृति इरानी वहां पहुंचीं और उन्होंने कहा कि उन्होंने उनका नाम लिया है। स्मृति ने सोनिया से कहा कि चूंकि यह एक महिला से जुड़ा मुद्दा है और वह भी सदन में मौजूद थीं, इसलिए उन्होंने उनका नाम लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो करीब दो मिनट तक चली। बीजेपी और कांग्रेस इसको लेकर अलग-अलग दावे कर रही है। बीजेपी सोनिया पर सांसदों को धमकाने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस का दावा है कि सदन की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है।

कांग्रेस का पक्ष
उधर कांग्रेस का दावा है कि संसद के अंदर वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कांग्रेस का दावा है कि सोनिया गांधी बीजेपी सांसदों से मिलने गई थीं। बीजेपी के महिला और पुरुष सांसद उनके ऊपर हावी हो गए और उनके साथ बदसलूकी की गई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया! लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?

इरानी से सोनिया ने कहा, डॉन्ट टॉक टू मी
बात इतनी बढ़ी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के बीच नोकझोंक की खबरें भी सामने आईं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बहस के बाद सोनिया ने इरानी से कहा कि आप मुझसे बात करो। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी सांसदों के साथ सही तरीके से बात नहीं की। उधर, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

सोनिया के गुस्से की इनसाइड स्टोरी
दरअसल, जब सोनिया गांधी से पत्रकारों ने जब यह पूछा कि क्या वह अधीर रंजन को माफी मांगने के लिए कहेंगी तो उन्होंने तमतमाए चेहरे के साथ कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। आमतौर सोनिया कभी इसते गुस्से में नहीं दिखती हैं लेकिन उनके इस जवाब के पीछे की वजह शायद उनका बीजेपी सांसदों से हुई नोकझोंक रही हो।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...