17.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeखेलमहिला हॉकी टीम की प्रचंड जीत, घाना को 5-0 से रौंदकर किया...

महिला हॉकी टीम की प्रचंड जीत, घाना को 5-0 से रौंदकर किया धांसू आगाज

Published on

बर्मिंघम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को अपनेन से निचली रैंकिंग की घाना टीम को 5-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत से अपने अभियान की शुरूआत की। सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम हालांकि पूल ए के अपने पहले मैच में इतनी प्रभावशाली दिखायी नहीं दी। टीम के लिये गुरजीत कौर ने तीसरे और 39वें मिनट में दो गोल किए जबकि नेहा गोयल ने 28वें, संगीता कुमारी ने 36वें और सलीमा टेटे ने 56वें मिनट में मैदानी गोल दागे। भारत ने हालांकि मैच के सभी विभागों में दबदबा बनाया लेकिन पहले दो क्वार्टर में उनका प्रदर्शन खराब रहा जिसमें घाना के डिफेंस ने मजबूत प्रदर्शन कर अपने से ऊंची रैंकिंग की टीम को निराश किया।

भारत के लिये सबसे ज्यादा हताशाजनक मिडफील्ड और अग्रिम पंक्ति के बीच कमजोर कड़ी रही। पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदलने का सिलसिला भी जारी रहा और भारतीय टीम 10 मौकों में से केवल एक को ही भुना सकी। इस मुकाबले में उम्मीद थी कि भारतीय टीम बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी लेकिन घाना की गोलकीपर अबिगेल बोये ने कुछ शानदार बचाव कर अपनी टीम को मैच में बनाये रखा जिसमें उनकी बैकलाइन ने भी उनका पूरा सहयोग किया।

भारतीय टीम ने मैच शुरू होते ही आक्रामकता दिखायी और तीसरे मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत के गोल से बढ़त बना ली। जल्द ही टीम ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल कर लिया लेकिन घाना का डिफेंस शानदार रहा जिसमें बोये ने एक और बचाव किया। पहले क्वार्टर के खत्म होने से तुरंत पहले भारत को ‘डी’ के अंदर फाउल के लिये एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन घाना ने फैसले को चुनौती दी और उन्हें सफलता भी मिली।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने तेज हमले किये लेकिन घाना ने दबाव का डटकर सामना किया। भारतीयों ने हमले करना जारी रखा लेकिन घाना की बैकलाइन इन्हें असफल करने के लिये डटी रही। घाना को हाफ टाइम से तीन मिनट पहले एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे भारतीय कप्तान सविता को पछाड़ने में असफल रहे। घाना को एक और मौका मिला जो उसने गंवा दिया।

भारतीयों ने अगले ही मिनट में नेहा की बदौलत अपनी बढ़त दोगुनी कर दी, उन्होंने घाना की एक डिफेंडर के डिफ्लेक्शन पर शॉट लगाकर इसे सीधे गोल के अंदर पहुंचा दिया। नेहा को फिर मौका मिला लेकिन घाना की गोलकीपर बोये ने इसका शानदार बचाव किया। हाफ टाइम के तीन मिनट बाद भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन दोनों विफल रहे।

संगिता कुमारी ने 36वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त तीन गुनी की। टीम को जल्द ही एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी। गुरजीत ने 39वें मिनट में स्कोर 4-0 कर दिया। भारत ने फिर चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन सभी मौके गंवा दिये। सलीमा ने सीटी बजने से चार मिनट पहले घाना की कप्तान नाफिसातू उमारू की स्टिक से हुए डिफ्लेक्शन पर शॉट लगाया जो सीधा गोल में गया। भारत अब पूल के अपने दूसरे मैच में शनिवार को वेल्स से भिड़ेगा।

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन कार्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...