8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलमीराबाई चनू ने रच दिया इतिहास, कॉमनवेल्थ 2022 में भारत के लिए...

मीराबाई चनू ने रच दिया इतिहास, कॉमनवेल्थ 2022 में भारत के लिए जीता पहला Gold मेडल

Published on

बर्मिंघम,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है. मीराबाई चनू ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल जीता. टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया. वहीं क्लीन एंड जर्क में मीराबाई ने 113 किलो का बेस्ट प्रयास किया. यानी कि मीराबाई ने कुल 201 किलो का वजन उठाया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड रहा.

मीराबाई चनू ने गोल्डकोस्ट में हुए 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था. साथ ही मीराबाई 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी मीराबाई ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था. अब बर्मिंघम गेम्स में मीराबाई चनू ने शानदार प्रदर्शन कर वेटलिफ्टिंग के खेल को नई दिशा प्रदान की है.

♦ मीराबाई चनू क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 109 किलो का वजन उठाने में कामयाब रहीं. वहीं दूसरे प्रयास में भी वह 113 किलो वजन उठाने में कामयाब रही. हालांकि उनका तीसरा प्रयास 115 किलो उठाने का था, जिसमें वह नाकाम रही.

♦ मीराबाई चनू स्नैच के अपने तीसरे प्रयास में 90 किलो का वजन नहीं उठा सकीं. यानी कि स्नैच में मीराबाई का बेस्ट प्रयास 88 किलो रहा, जो कि गेम्स रिकॉर्ड है. चानू के बाद स्नैच में मैरी हनीत्रा रोइल्या दूसरे नंबर पर रही. मैरी ने 76 किलो का भार सफलतापूर्वक उठाने में कामयाब रहीं.

♦ मीराबाई चनू ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 84 किलो का वजन उठाया है. इसके बाद स्नैच के दूसरे प्रयास में भी उन्होंने 88 किलो का भार सफलता पूर्वक उठाया है.

मीराबाई की उपलब्धियां:
1. टोक्यो ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल. कर्णम मल्लेश्वरी के बाद ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर
2. 2020 के एशियन चैम्पियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल
3.2018 के गोल्ड कोस्ट में जीता स्वर्ण पदक
4.2017 के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल
5. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल
6. 2022 के कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड

ओलंपिक में लहराया परचम
मीराबाई के करियर का सबसे ऐतिहासिक लम्हा तब सामने आया था, जब उन्होंने 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही मीराबाई ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बन गई थीं. उस ओलंपिक में स्नैच के बाद मीराबाई चानू दूसरे नंबर पर थीं. इसके बाद क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में मीराबाई चानू 110 और दूसरे प्रयास में 115 किग्रा वजन उठाने में कामयाब रही थीं. हालांकि मीराबाई चानू का तीसरा प्रयास नाकामयाब रहा था.

संकेत और गुरुराज ने भी मारी बाजी
वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीता है। जबकि संकेत सरगर ने पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था। आज भारत को कुल तीन मेडल हासिल हुए हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...