24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमोदीजी!, आपने मेरी पेंसिल-रबर, मैगी महंगी कर दी'.. बच्ची की PM को...

मोदीजी!, आपने मेरी पेंसिल-रबर, मैगी महंगी कर दी’.. बच्ची की PM को लिखी चिठ्ठी वायरल

Published on

कन्नौज

बढ़ती महंगाई के दौर में अक्सर लोग अलग-अलग तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। कुछ ही समय पहले जीएसटी की दरों में भी बदलाव हुआ है जिससे सामान और महंगा हो गया है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर कोई बड़ा नहीं बल्कि एक छोटी बच्ची अपनी नाराजगी व्यक्त कर रही है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रहने वाली छोटी सी बच्ची ने लेटर लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी शिकायत की है। फिर क्या था लेटर जैसी सोशल मीडिया पर आया वायरल हो गया। सभी इस बच्ची के लेटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस बच्ची ने अपने लेटर पर लिखा किया है? आइए जानते हैं नन्ही बच्ची ने लेटर में क्या लिखा है।

बच्ची ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
लेटर लिखने वाली बच्ची कृति दुबे यूपी के कन्नौज जिले स्थित छिबरामऊ में रहती है। पेंसिल और मैगी के बढ़ते दाम को देखते हुए बच्ची ने अपने मन की बात शेयर की और लिखा ” मेरा नाम कृति दुबे है। मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं। मोदी जी आप ने बहुत महंगाई कर दी है और मैगी के दाम बढ़ा दिए है। अब मेरी मां पेंसिल मांगने पर मारती है। मैं क्या करूं। बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं।” कृति दुबे के पिता विशाल दुबे एक अधिवक्ता हैं जो अपनी बेटी की लिखी चार लाइनों की वजह से बहुत फेमस हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर
सोशल मीडिया पर लोग जैसे ही कुछ अलग देखते हैं उसपर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे में नन्ही सी बच्ची के लेटर को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले कृति दुबे को उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा था। इसके बाद कृति बहुत गुस्सा हो गई थी इसलिए उसने पीएम मोदी को लेटर लिख दिया। कहा जा रहा है कि छिबरामऊ के एसडीएम इस लेटर को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह लेटर दिखाता है कि महंगाई से बच्चों पर भी प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि इस बच्ची ने लेटर लिखा जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको यह लेटर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...