17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यतो मुंबई में पैसा नहीं बचेगा... महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने...

तो मुंबई में पैसा नहीं बचेगा… महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बयान पर मांगी माफी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने बीते दिनों अंधेरी में एक इवेंट के दौरान कहा था कि अगर गुजराती और राजस्थानी को मुंबई और ठाणे से हटा दिया जाए तो यहां पैसा नहीं बचेगा। गवर्नर कोश्यारी के इस बयान को लेकर उनकी काफी किरकिरी हुई थी। सीएम एकनाथ शिंदे ने भी कहा था कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।

गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने ट्विटर पर माफीनामा पोस्ट किया। इसमें लिखा है, ’29 जुलाई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुंबई के विकास में कुछ समुदायों के योगदान की प्रशंसा करने में संभवतया मेरी ओर से कुछ चूक हो गई।’

‘विकास में सभी का योगदान’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘महाराष्ट्र ही नहीं, समस्त भारत वर्ष में विकास का सभी का विशेष योगदान रहता है।’ इसमें आगे कहा गया, ‘तीन वर्षों में महाराष्ट्र की जनता का मुझे अपार प्रेम मिला लेकिन उक्त भाषण में मुझसे अनायास कुछ भूल हो गई हो तो इस भूल को महाराष्ट्र की अवमानना के रूप में लेने की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती।’

‘क्षमा करके अपनी विशाल हृदयता का परिचय देंगे’
कोश्यारी ने कहा, ‘अपने इस विनम्र राज्य सेवक को क्षमा कर अपनी विशाल हृदयता का परिचय देंगे।’ विपक्ष ने राज्यपाल के बयान को मराठी अस्मिता पर चोट करार दिया था। वहीं सीएम शिंदे ने कहा था कि राज्यपाल को संविधान के दायरे में रहकर बोलना चाहिए।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...