17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना ने फिर डराया, 24 घंटे में 24.8 % बढ़े मरीज, 47...

कोरोना ने फिर डराया, 24 घंटे में 24.8 % बढ़े मरीज, 47 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ती दिख रही है. बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17 हजार 135 केस सामने आए. जो कल की तुलना में 24.8% अधिक है. बुधवार को संक्रमण से 47 लोगों की मौत हुई. इससे एक दिन पहले मंगलवार को जारी हुए आंकड़ों में 13,734 नए केस दर्ज किए गए थे.

देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 26 हजार 477 हो गया है. भारत का रिकवरी रेट अब 98.49 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कुल 19 हजार 823 मरीज ठीक हुए हैं. देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4 करोड़ 34 लाख 3 हजार 610 हो गई है.

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिले हैं. 1,886 केस के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है. इसके बाद कर्नाटक में 1,736 केस आए हैं, दिल्ली 1,506 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है. तमिलनाडु में 1,302 मामले आए हैं और केरल 1,057 केस के साथ पांचवे नंबर पर है.

इससे एक दिन पहले यानी 1 अगस्त को 16,464 मामले सामने आए थे. वहीं 31 जुलाई को 19,673 नए केस दर्ज किए गए थे. देश अब संक्रमण के एक्टिव केस 1 लाख 37 हजार 57 हो गए हैं.

देश में अब कोरोना के साथ-साथ मंकीपॉक्स के केस भी तेजी से सामने आ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट में इजाफे ने शासन-प्रशासन के माथे पर बल ला दिया है.

दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार देखकर ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या ये इस महामारी की नई लहर है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 दिन पहले जारी किए गए कोरोना के आंकड़ों ने इस चर्चा को और हवा दे दी है.

दिल्ली सरकार की ओर से 1 अगस्त की शाम को कोरोना वायरस को लेकर जारी किए बुलेटिन के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए. चिंता कोरोना के नए मामलों को लेकर नहीं, पॉजिटिविटी रेट को है.

कोरोना वायरस से संक्रमण के 822 मामले तब सामने आए हैं, जब इस महामारी को लेकर आठ हजार से भी कम टेस्ट हुए. कोरोना बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 7205 सैपल्स टेस्ट किए गए जिनमें 822 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. चिंता की बात कोरोना के एक हजार से भी कम संक्रमण के मामले नहीं, बल्कि पॉजिटिविटी रेट है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...