28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिकुलदीप बिश्नोई ने छोड़ी विधायकी, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा; जॉइन करेंगे भाजपा

कुलदीप बिश्नोई ने छोड़ी विधायकी, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा; जॉइन करेंगे भाजपा

Published on

चंडीगढ़

कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। वह आज ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने बेटे को मैदान में उतार सकते हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी से अपने लिए हिसार लोकसभा सीट से टिकट मांगा है।आपको बता दें कि बिश्नोई ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा है। उनके इस्तीफे बाद हिसार जिले की आदमपुर सीट पर उपचुनाव की नौबत आ गई है।

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग
बिश्नोई को जून में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के तुरंत बाद कांग्रेस द्वारा सभी पार्टी पदों से निष्कासित कर दिया गया था। चार बार के विधायक और दो बार के सांसद रहे बिश्नोई पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में पार्टी के द्वारा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नजरअंदाज करने के बाद बिश्नोई ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...