12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को राहत, JMM ने साथ देने का किया...

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को राहत, JMM ने साथ देने का किया ऐलान

Published on

रांची

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को झटका देते हुए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अब उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीद के मुताबिक मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने सांसदों को विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को वोट देने को कहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव में अल्वा और एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के बीच मुकाबला है।

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर सांसदों को जारी किए गए आदेश में कहा गया है, ”आप अवगत हैं कि आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रतिपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। विचार के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान का निर्णय लिया गया है। आप सभी सांसदों को निर्देशित किया जाता है कि 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करें।” उपराष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन सांसद शिबू सोरेन, विजय हांसदा और महुआ माजी मतदाता हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में दिया था विपक्ष को झटका
राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो ने विपक्षी खेमे का साथ नहीं दिया था। पार्टी ने हजारीबाग से पूर्व सांसद और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की बजाय झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी समाज से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। झामुमो ने राज्य में आदिवासियों की बड़ी आबादी को देखते हुए यह कदम उठाया। वहीं, कांग्रेस के भी कई विधायकों ने मुर्मू को ही वोट दिया था।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...