12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यचल पड़ी 'नमो भारत' रेल, गाजियाबाद में पीएम मोदी ने देश की...

चल पड़ी ‘नमो भारत’ रेल, गाजियाबाद में पीएम मोदी ने देश की पहली RAPID रेल को दिखाई हरी झंडी

Published on

नई दिल्ली

देश को पहली RAPID रेल (नमो भारत) मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-8 में बने स्टेशन से ‘नमो भारत’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कल (21 अक्टूबर) से रैपिड ट्रेन सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किमी की यात्रा की जा सकेगी. यह यात्रा 12 मिनट में तय की जा सकेगी.

इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में और 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) एनसीआर में इस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का ऐसा नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिसे दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग लाइनों के साथ जोड़ा जाएगा. ये अलवर, पानीपत और मेरठ जैसे शहरों को भी दिल्ली से जोड़ेंगे.

रैपिड रेल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसके बाद वह ट्रेन में सवार भी हुए। उद्घान के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे। रैपिड एक्स उद्घाटन में ब्लैक बुर्का पहनकर आई महिलाओं को जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं, पर्स और बैग लेकर पहुंची महिलाओं को भी जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। बाद में उनका पर्स और बैग जमा कर अंदर जाने दिया गया। गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम को देखते हुए वसुंधरा जनसभा स्थल के पास सुरक्षा सख्त रखी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से की बात
पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद उसमें बैठकर सफर का भी आनंद लिया. इस दौरान उन्होंने ट्रेन में मौजूद स्कूली बच्चों से भी बात की. पीएम मोदी ने नमो भारत के क्रू से भी बातचीत की.

Latest articles

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...