13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअल जवाहिरी की मौत पर अपनी ही सेना से सवाल! इमरान खान...

अल जवाहिरी की मौत पर अपनी ही सेना से सवाल! इमरान खान की पार्टी क्यों भड़क गई है?

Published on

इस्लामाबाद

अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी की मौत को लेकर पाकिस्तान में घमासान मचा हुआ है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने घटना को लेकर शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीटीआई का आरोप है कि इस हमले के लिए अमेरिकी ड्रोन ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया। हालांकि, पाकिस्तान सरकार और सेना ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इस तरह के उद्देश्य के लिए पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। अमेरिका ने रविवार की सुबह अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ड्रोन हमला कर अल जवाहिरी को मार गिराया था। यह हमला इतना सटीक था कि घर की बालकनी में मौजूद सिर्फ जवाहिरी ही मारा गया, बाकी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। जवाहिरी के सिर पर 11 सितंबर, 2001 के हमलों को अंजाम देने के लिए 25 मिलियन डॉलर का इनाम था।

फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी सेना के बयान पर उठाए सवाल
पाकिस्तानी सेना के इसी बयान पर पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि सवाल पाकिस्तान की मिट्टी के इस्तेमाल के बारे में नहीं था, बल्कि इसके हवाई क्षेत्र के बारे में था। उन्होंने कहा कि हम सभी संबंधित मंत्रालयों से औपचारिक बयान की मांग करते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। चौधरी ने आगे कहा कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर दोहराए गए बयान स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संबंधित मंत्रालयों को इस मामले पर औपचारिक बयान जारी करना होगा।

अमेरिकी ड्रोन हमले को लेकर पाक सरकार पर साधा निशाना
फवाद चौधरी ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में सवाल पूछा था कि क्या अमेरिका ने हाल ही में जवाहिरी को मारने वाले ड्रोन हमले के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि देश जानना चाहता है कि क्या हम फिर से अल कायदा के खिलाफ अमेरिका का हथियार बनने जा रहे हैं। वहीं, उनके इस सवाल पर जियो न्यूज के कार्यक्रम में पाकिस्तानी सेना के डीजी आईएसपीआर बाबर इफ्तिखार ने कहा कि विदेश कार्यालय ने इसे विस्तार से स्पष्ट किया है। ये सभी अफवाहें हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है। हमें इससे बचना चाहिए। हमारा दुश्मन खासतौर पर ऐसी सूचनाएं फैलाा है और लोग उसका शिकार होते हैं।

इमरान खान ने भी अमेरिका को लेकर सरकार को घेरा
इमरान खान ने भी अमेरिका को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने पर सवाल उठाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका को हवाई क्षेत्र प्रदान करना अफगानिस्तान के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा था कि अगर हम जगह देते हैं और अगर अमेरिका अफगानिस्तान में ड्रोन हमला करता है, तो यह हमारे कबायली क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। क्या हम इन संकटों के बीच किसी और के युद्ध का हिस्सा बनना चाहते हैं?

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...