15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorized45 मिनट तक नहीं आई स्पाइसजेट की बस, रनवे पर पैदल ही...

45 मिनट तक नहीं आई स्पाइसजेट की बस, रनवे पर पैदल ही चल दिए पैसेंजर,

Published on

नई दिल्ली

संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) ने स्पाइसजेट के विमानों में हाल में आई तकनीकी गड़बड़ी के मद्देनजर अगले आठ हफ्तों तक उसकी 50 फीसदी उड़ानों पर रोक लगा रखी है। डीजीसीए ने साथ ही कहा है कि इन आठ हफ्तों के दौरान एयरलाइन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। लेकिन इस बीच एक और वाकया सामने आया है। स्पाइसजेट के हैदराबाद से दिल्ली आए विमान से उतरे कई यात्री शनिवार रात हवाईअड्डे की सड़क पर पैदल चलने लगे क्योंकि एयरलाइन उन्हें टर्मिनल तक ले जाने के लिए करीब 45 मिनट तक कोई बस नहीं उपलब्ध करा पाई। सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है।

स्पाइसजेट ने कहा कि बसों के आने में थोड़ी देरी हुई लेकिन उनके आने के बाद सभी यात्रियों को टर्मिनल भवन तक ले जाया गया, जिनमें वे यात्री भी शामिल थे जो हवाईअड्डे की सड़क पर पैदल चलने लगे थे। कंपनी ने कहा, ‘हमारे कर्मचारियों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कुछ यात्री टर्मिनल की ओर चलने लगे। वे कुछ मीटर ही चले होंगे कि तभी बसें आ गईं। उनके समेत सभी यात्रियों को बसों से टर्मिनल इमारत तक ले जाया गया।’ यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे के रनवे क्षेत्र की सड़क पर चलने की अनुमति नहीं होती है क्योंकि इससे सुरक्षा खतरा पैदा हो सकता है। रनवे की सड़क केवल वाहनों के लिए चिह्नित मार्ग होती है। यही वजह है कि एयलाइन यात्रियों को विमान से टर्मिनल तक ले जाने या टर्मिनल से विमान तक लाने के लिए बसों का इस्तेमाल करती हैं।

आधी उड़ानों पर रोक
अभी स्पाइसजेट डीजीसीए के आदेशों के अनुसार अपनी 50 प्रतिशत से अधिक उड़ानों का संचालन नहीं कर रही है। डीजीसीए ने जुलाई में उसकी उड़ानों पर आठ हफ्तों का प्रतिबंध लगाया था क्योंकि 19 जून से पांच जुलाई तक उसके विमानों में तकनीकी खामियों की कम से कम आठ घटनाएं हुई थीं। डीजीसीए ने साथ ही कहा था कि इन आठ हफ्तों के दौरान एयरलाइन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। यानी अगर कुछ गड़बड़ी हुई तो एयरलाइन पर और सख्त कार्रवाई हो सकती है। संभव है कि ऐसी स्थिति में उसकी सभी उड़ानों पर रोक लगा दी जाए। स्पाइसजेट मार्केट शेयर के हिसाब से इंडिगो (Indigo) और गो फर्स्ट (Go First) के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 9.5 फीसदी है। कंपनी पिछले 17 साल से फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है लेकिन हाल के दिनों में उस पर कई तरह के सवाल उठे हैं।

सूत्रों ने बताया कि स्पाइसजेट की हैदराबाद-दिल्ली उड़ान शनिवार रात करीब 11 बजकर 24 मिनट पर अपने गंतव्य पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि एक बस तुरंत आ गई और उसने कुछ यात्रियों को टर्मिनल 3 तीन पहुंचाया। सूत्रों ने कहा कि बाकी के यात्रियों ने करीब 45 मिनट तक इंतजार किया और जब उन्हें कोई बस आती हुई नहीं दिखी तो उन्होंने टर्मिनल की ओर पैदल चलना शुरू कर दिया, जो कि 1.5 किलोमीटर दूर था। उन्होंने बताया कि ये यात्री रनवे की सड़क पर करीब 11 मिनट तक पैदल चले, तभी उन्हें टर्मिनल तक ले जाने के लिए करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एक बस आई।

कंपनी ने क्या कहा
इस घटना के बारे में पूछे जाने पर स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, ‘इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि स्पाइसजेट की हैदराबाद-दिल्ली उड़ान के यात्रियों को छह अगस्त को टर्मिनल की ओर पैदल जाने पर विवश किया गया।’ एयरलाइन ने कहा, ‘रनवे से टर्मिनल इमारत तक यात्रियों को ले जाने के लिए बस आने में थोड़ी देरी हुई। हमारे कर्मचारियों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कुछ यात्रियों ने टर्मिनल की ओर चलना शुरू कर दिया। वे कुछ मीटर दूर ही गए होंगे, तभी बसें आ गईं। पैदल चलने वाले यात्रियों समेत सभी यात्रियों को बसों से टर्मिनल इमारत तक ले जाया गया।’

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...