16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeUncategorizedआठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, डीए पर सरकार ने संसद में...

आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, डीए पर सरकार ने संसद में कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार आठवें वेतन आयोग का गठन करेगी या नहीं, इसको लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन अब सरकार ने सबकुछ साफ कर दिया है. सरकार ने संसद में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी से लेकर आठवां वेतन आयोग लाने पर विस्तार से बताया है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में सरकारी कर्मचारियों के वेतन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

आठवें वेतन आयोग पर कोई विचार नहीं
चौधरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को लेकर सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, जिसे एक जनवरी 2026 से लागू किया जा सके’. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि आठवां वेतन आयोग नहीं बनेगा.सरकार ने फरवरी 2014 में सातवें वेतन आयोग का गठन किया था. पैनल की सिफारिशें एक जनवरी 2016 से प्रभावी हुई थीं.

सैलरी में बढ़ोतरी
पंकज चौधरी से पूछा गया कि महंगाई के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के लिए सरकार क्या कर रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI) के आधार पर महंगाई की दर की गणना होती है. इसी आधार पर हर छह महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है.

मार्च में बढ़ा था डीए
महंगाई दर लगातार रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य से अधिक है. जून में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी रही थी. जुलाई महीने के आंकड़े आने अभी बाकी हैं. महंगाई दर के आंकड़े को देखते हुए कहा जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है. सरकार ने मार्च 2022 में डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था.

जल्द हो सकता है ऐलान
जैसा कि वित्त राज्य मंत्री ने सदन में बताया कि हर छह महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है. इस तरह मार्च की बढ़ोतरी के बाद अगस्त में छह महीने पूरे हो गए हैं. ऐसे में हो सकता है कि सरकार इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...