13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराजनीति'वो कितना भी काला जादू करें...', कांग्रेस नेताओं के काले कपड़े पर...

‘वो कितना भी काला जादू करें…’, कांग्रेस नेताओं के काले कपड़े पर PM मोदी का तंज

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पानीपत में 909 करोड़ रुपये की लागत से 35 एकड़ में बने सेकेंड जेनरेशन (2जी) के एक एथेनॉल प्लांट का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने पिछले दिनों काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध करने पर विपक्ष को घेरा. पीएम ने कहा कि हमारे देश में भी कुछ लोग हैं, जो नकारात्मकता के भंवर में फंसे हुए हैं, निराशा में डूबे हुए हैं. सरकार के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलने के बाद भी जनता ऐसे लोगों पर भरोसा करने को तैयार नहीं है. ऐसी हताशा में ये लोग अब काले जादू की तरफ मुड़ते नजर आ रहे हैं.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा-‘हमने 5 अगस्त को देखा कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया. ये सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर उनकी निराशा-हताशा का काल खत्म हो जाएगा, लेकिन उन्हें पता नहीं कि वो कितनी ही झाड़-फूंक कर लें, कितना ही काला जादू कर लें, जनता का विश्वास अब उन पर दोबारा कभी नहीं बन पाएगा.

काले कपड़ों को लेकर बेमतलब मुद्दा बना रहे पीएम
वहीं कांग्रेस ने पीएम के इन आरोपों तुरंत जवाब दे दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया- ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं. देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन जुमला जीवी कुछ भी बोलते रहते हैं.

रेवड़ी कल्चर से आत्मनिर्भर नहीं बनेगा देश
नरेंद्र मोदी ने मुफ्ते की रेवड़ी देने के कल्चर पर कहा कि अगर राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने की घोषणा कर सकता है. ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे.ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्स पेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा. उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसी घोषणाएं करने वाले कभी नई टेक्नोलॉजी पर निवेश नहीं करेंगे. वो किसान से झूठे वादे करेंगे, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल जैसे प्लांट कभी नहीं लगाएंगे.

जैविक ईंधन प्लांट से होगा पराली का निपटारा
पीएम मोदी ने कहा कि खेल के मैदान में जो ऊर्जा हरियाणा के खिलाड़ी दिखाते हैं, वैसे ही अब हरियाणा के खेत भी ऊर्जा पैदा करके दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि पानीपत के जैविक ईंधन प्लांट से पराली का बिना जलाए भी निपटारा हो पाएगा. पराली जलाने से धरती मां को जो पीड़ा होती थी, उस पीड़ा से धरती मां को मुक्ति मिलेगी.

पीएम ने कहा कि पराली किसानों के लिए बोझ थी, परेशानी का कारण थी, वही उनके लिए, अतिरिक्त आय का माध्यम बनेगी. जिन लोगों में राजनीतिक स्वार्थ के लिए शॉर्ट-कट अपनाकर, समस्याओं को टाल देने की प्रवृत्ति होती है, वो समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर सकते.

पीएम बोले कि शॉर्ट-कट अपनाने वालों को कुछ समय के लिए वाहवाही भले मिल जाए, राजनीतिक फायदा भले हो जाए, लेकिन समस्या कम नहीं होती. शॉर्ट-कट अपनाने से शॉर्ट-सर्किट अवश्य होता है. शॉर्ट-कट पर चलने के बजाय हमारी सरकार समस्याओं के स्थाई समाधान में जुटी है. पराली की दिक्कतों के बारे में भी बरसों से कितना कुछ कहा गया, लेकिन शॉर्ट-कट वाले इसका समाधान नहीं दे पाए.

किसानों की मदद से एथेनॉल का लक्ष्य पूरा किया
पीएम ने कहा कि आज देश बड़े संकल्प ले रहा है और उन्हें सिद्ध भी करके दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले देश ने तक किया था कि पेट्रोल में 10% तक एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य पूरा करेंगे. हमारे किसान भाई-बहनों की मदद से ये लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लिया है.पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से 7-8 साल में देश के करीब 50 हजार करोड़ रुपये बाहर विदेश जाने से बचे हैं और करीब इतने ही हजार करोड़ रुपये एथेनॉल ब्लेडिंग की वजह से हमारे देश के किसानों के पास गए हैं.

राष्ट्रीय ध्वज हमारी आत्मनिर्भरता का प्रतीक
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ ही दिन बाद देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है. हम सभी इस ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस की पुरजोर तैयारी भी कर रहे हैं. हिंदुस्तान के हर कोने में तिरंगा ही तिरंगा छाया हुआ है.हमारा राष्ट्रीय ध्वज अपने आप में देश के वस्त्र उद्योग, देश की खादी और हमारी आत्मनिर्भरता का भी एक प्रतीक रहा है. इस क्षेत्र में सूरत ने हमेशा से आत्मनिर्भर भारत के लिए आधार तैयार किया है. उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद जब हम एक नए भारत की यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो तिरंगा एक बार फिर भारत की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है. मुझे खुशी है कि देश भर में हो रही तिरंगा यात्राओं में, हर घर तिरंगा अभियान में देश की शक्ति और भक्ति एकसाथ झलक रही है.

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...