15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराष्ट्रीयमनुस्मृति में महिलाओं का सम्मान... दिल्ली हाई कोर्ट की जज के दावे...

मनुस्मृति में महिलाओं का सम्मान… दिल्ली हाई कोर्ट की जज के दावे पर छिड़ सकती है बहस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने कहा है कि मनुस्मृति को लेकर ऐसा दावा किया है जिसके विरोध में आवाजें उठ सकती हैं और इस पौराणिक ग्रंथ पर बहस फिर से छिड़ सकती है। जज साहिबा ने महिलाओं के सम्मान की बातें होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मनुस्मृति जैसे वैदिक शास्त्रों ने हमेशा महिलाओं को बहुत सम्मानजनक स्थान दिया है। सिंह ने मनुस्मृति के इस खास सकारात्मक पहलू पर बात करते हुए कि हमारे पूर्वज अच्छी तरह से जानते थे कि उनका सम्मान कैसे किया जाता है, मनुस्मृति जैसे वैदिक शास्त्रों ने हमेशा महिलाओं को बहुत सम्मानजनक स्थान प्रदान किया है। उन्होंने बुधवार को आयोजित ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और गणित में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों’ नामक एक सम्मेलन में एक भाषण के दौरान यह टिप्पणी की।

भारत में पैदा होना महिलाओं का भाग्य: हाई कोर्ट जज
जस्टिस सिंह ने कहा, ‘मनुस्मृति में ही कहा गया है कि यदि आप महिलाओं का सम्मान और सत्कार नहीं करते हैं, तो आपके द्वारा किए जाने वाले सभी पूजा-पाठ का कोई मतलब नहीं होगा।’ हाई कोर्ट जज ने आगे कहा कि हम भारत जैसे देश में भाग्यशाली हैं जो महिलाओं के नेतृत्व की भूमिकाओं में प्रगतिशील है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह नहीं कह रही हूं कि हमें निचले स्तर पर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और बुरी चीजों को नजरअंदाज करने की जरूरत है, लेकिन हां, उच्च स्तर पर, मध्यम स्तर पर, हम महिलाओं को बढ़ते हुए देख रहे हैं।’

महिलाओं के अनुकूल हो सिस्टम
सिंह ने यह भी कहा कि महिलाओं के कई मंच हैं, जहां वरिष्ठ और नवोदित महिला वकीलों के बीच नियमित बातचीत होती है। उन्होंने इसे विस्तार से बताते हुए आगे कहा, ‘हम युवाओं को कानून (कानूनी क्षेत्र) में आने और मुकदमेबाजी करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह सशक्तीकरण के बारे में नहीं है, यह सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम प्रणालियों को स्थापित करने के बारे में है यह कि यह प्रणाली महिलाओं के अनुकूल और लचीली हो, ताकि महिलाएं आगे आ सकें और देश की प्रगति में योगदान करने के लिए अपनी शैक्षिक योग्यता का उपयोग कर सकें।’

मनुस्मृति से एक खास वर्ग को जबर्दस्त चिढ़
ध्यान रहे कि एक खास विचारधारा से जुड़े लोग मनुस्मृति को दकियानूसी, ब्राह्मणवादी और पुरुषवादी ग्रंथ बताता है। मुस्मृति की रचना वैवस्वत मनु ने की है। इस आधार पर मनुस्मृति के ज्ञान में विश्वास करने वालों को वह वर्ग मनुवादी कहता है। उस खास विचारधारा से जुड़े छात्र-छात्राओं से लेकर नेताओं तक नारे लगाते हैं- मनुवाद से आजादी। ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह की तरफ से यह कहना कि मनुस्मृति में महिलाओं का सम्मान किया गया है, निश्चित तौर पर उस विचारधारा को लोगों को रास नहीं आएगा

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...