24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यनीतीश के पाला बदल से अखिलेश की बांछें खिलीं... इशारों में चाचा...

नीतीश के पाला बदल से अखिलेश की बांछें खिलीं… इशारों में चाचा शिवपाल को दे दी यह सलाह

Published on

इटावा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह बिहार में प्रमुख विपक्षी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भाजपा के खिलाफ अपने मतभेदों को दरकिनार कर साथ आए हैं, वैसा उत्तर प्रदेश में तभी संभव है, जब यहां के नेता बिहार की तरह परिपक्वता दिखाएं। देश में अगले लोकसभा चुनाव में 2024 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी चेहरे के रूप में उभरने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, शिवपाल ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल ने कहा, ‘वह (नीतीश) 8वीं बार (बिहार के) मुख्यमंत्री बने हैं। वह वरिष्ठ हैं और इसके साथ ही वह एक पुराने समाजवादी हैं। पहले नेताओं में परिपक्वता होनी चाहिए। जब तक उनमें परिपक्वता नहीं होगी, तब तक उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं हो सकता। बिहार के नेताओं ने परिपक्वता दिखाई और इसलिए सब कुछ हुआ।’ हालांकि उन्होंने किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम नहीं लिया। यादव यहां रक्षाबंधन के मौके पर थे।

अखिलेश यादव निशाने पर
हाल ही में, शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में अपने विपक्षी गठबंधन सहयोगियों को संभालने में राजनीतिक परिपक्वता नहीं दिखाने के लिए अपने भतीजे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला था। शिवपाल यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जसवंतनगर से जीत हासिल की थी और चुनाव परिणाम आने के बाद से ही उनकी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां बढ़ती गई। अब शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करना शुरू किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की तरह उप्र में राजनीतिक दलों के बीच एकता बनाने की पहल करेंगे, उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी समय है। उन्होंने कहा, “हम एक छोटी पार्टी हैं और फिलहाल हम अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं।”

जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है, लेकिन राजद के साथ उनके हाथ मिलाने से यहां के नेताओं को अगले आम चुनाव में शक्तिशाली भाजपा का मुकाबला करने के लिए इसी तर्ज पर सोचने के लिए प्रेरित किया है।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...