24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorized1947 की यादें... पेट्रोल 25 पैसे लीटर, 20 रुपये में साइकिल, दूध...

1947 की यादें… पेट्रोल 25 पैसे लीटर, 20 रुपये में साइकिल, दूध 12 पैसे लीटर…

Published on

नई दिल्ली,

देश को आजाद हुए चंद दिन के बाद 75 साल हो जाएंगे. इस मौके पर देशभर में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है. सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान अभियान चलाया है. इस अभियान के माध्यम से 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है.

दरअसल, पिछले 75 वर्षों में देश ने तरक्की की नई कहानी गढ़ी है. अब 5 ट्रिलियन भारतीय इकोनॉमी की बात हो रही है. तमाम अड़चनों के बावजूद भारत तेजी के आर्थिक विकास की राह पर अग्रसर है. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से भी तेज रफ्तार से तरक्की करने के संकेत भारतीय अर्थव्यवस्था दे रही है. ब्लूमबर्ग और SBI रिसर्च की रिपोर्ट में भारत को मंदी के खतरे से सुरक्षित करार दिया है.

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव
वहीं मॉर्गन स्टेनली की हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया गया है कि 2022-23 में भारत एशिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर सकता है. आजादी के जश्न के बीच हम आपके लिए कुछ खास आंकड़े लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. उस समय एक-दो पैसे का भी खासा महत्व था. एक रुपये में ढेर सारी चीजें हो जाती थीं. आइए 1947 से आज कुछ चीजों की तुलना करते हैं. खासकर चावल, चीनी, आलू, दूध, सोना और पेट्रोल के भाव को बताते हैं.

सोना 75 साल में काफी हुआ महंगा
आज 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमत 52000 रुपये के करीब है. जबकि 1947 में 10 ग्राम गोल्ड का भाव महज 88.62 रुपये था. फिलहाल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है, जबकि 75 साल पहले 1947 में एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 27 पैसे थी.

      वस्तुएं

     साल-1947

   साल-2022

           चावल    12 पैसे प्रति किलो    40 रुपये प्रति किलो
           चीनी      40 पैसे प्रति किलो    42 रुपये प्रति किलो
          आलू      25 पैसे प्रति किलो    25 रुपये प्रति किलो
          दूध (फुल क्रीम)     12 पैसे प्रति लीटर    60 रुपये प्रति लीटर
          पेट्रोल     25 पैसे प्रति लीटर    97 रुपये प्रति लीटर
         साइकिल     20 रुपये    8000 रुपये 
 फ्लाइट किराया (दिल्ली से मुंबई)     140 रुपये    करीब 7000 रुपये
         सोना (10gm)     88.62 रुपये    52000 रुपये 

 

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...