19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedट्रेन में खाना मंगाने पर नहीं देना होगा डिलीवरी चार्ज, साथ ही...

ट्रेन में खाना मंगाने पर नहीं देना होगा डिलीवरी चार्ज, साथ ही स्पेशल डिस्काउंट भी

Published on

इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कारपारेट जगत ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ढेरों छूट दे रहे हैं। इसी में नाम जुड़ गया है रेलरेस्ट्रो का भी। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर आप यदि चलती ट्रेन में इस कंपनी से भोजन आर्डर करते हैं तो आपको डिलीवरी चार्ज नहीं देना होगा। साथ ही हर व्यंजन पर आपको मिलेगा 15 फीसदी का स्पेशल डिस्काउंट भी।

फ्रीडम कोड से मिलेगी डिलीवरी चार्ज से आजादी
रेल रेस्ट्रो के संस्थापक एवं निदेशक मनीष चंद्रा के मुताबिक आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रेल यात्रियों के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के दिन रेल रेस्ट्रो हरेक रेल यात्रियों को खाने के ऑर्डर पर 15 फ़ीसदी की ख़ास छूट देगी। इसके लिए यात्रियों को आर्डर देते वक्त ‘FREEDOM’ कूपन कोड डालना होगा। इसके बाद उन्हें डिलीवरी चार्ज से आजादी मिल जाएगी।

साथ ही मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट भी
15 अगस्त के उपलक्ष्य में रेल रेस्ट्रो अपने ग्राहकों को 15 फ़ीसदी का स्पेशल डिस्काउंट भी देगी। यह स्पेशल डिस्काउंट चलती ट्रेन में ‘FREEDOM’ कूपन कोड से ऑर्डर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। यह आॅफर मेन्यू कार्ड के हर व्यंजन के आर्डर करने पर मिलेगा। मतलब कि चाहे आप ब्रेकफास्ट के लिए आर्डर करें, लंच के लिए, ब्रंच के लिए या डिनर के लिए। सब पर 15 फीसदी का विशेष डिस्काउंट मिलेगा। इससे यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस का खास अहसास होगा।

चलती ट्रेन में सप्लाई होता है कंप्लीट डाइट
मनीष चंद्रा के मुताबिक यात्रा के दौरान लंच और डिनर में कंपलीट डाइट शामिल है। शाकाहारी लोगों के लिए रोटी, चावल, दाल, सब्ज़ी, सलाद, पनीर के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत मांगो को भी चलती ट्रेन में डिलीवर किया जा रहा है। वहीं, मांसाहारी लोगों के लिए अलग से खाने में अंडा करी, चिकन करी या फ़िश करी शामिल रहता है। इसके अलावा रेल यात्री चीज सैंडविच, वेजिटेबल सैंडविच, एग सैंडविच, चिकन सैंडविच भी उचित क़ीमत पर ले सकते हैं।

यात्री कैसे ले सकते हैं योजना का लाभ
यात्रा के दौरान कोई यात्री इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो सबसे पहले उन्हें रेल रेस्ट्रो एप को डाउनलोड करना होगा। अगर एप नहीं डाउनलोड करना चाहते हैं, तो फिर रेल रेस्ट्रो की वेबसाइट पर चले जाएं। एप और वेबसाइट दोनों पर अनगिनत रेस्टोरेंट और लज़ीज़ व्यंजनों की एक लिस्ट है, जिसमें से आप अपने अनुसार अपना खाना चुन लें। ऐसा करने के बाद अंत में ट्रेन नंबर या फिर 10 डिजीट का पीएनआर नंबर डाल दें। जैसे ही आपका ऑर्डर कंफर्म हो जाएगा, आपके मनपसंदीदा रेस्टोरेंट का लज़ीज़ व्यंजन चलती ट्रेन में आपकी सीटों पर आ जाएगा। अगर आप इतनी लंबी प्रोसेस से बचना चाहते हैं, तो फिर आप इस नंबर 8102202203 पर कॉल करके भी अपना ऑर्डर दे सकते हैं। सभी ऑर्डर पर आपको 15 फ़ीसदी के स्पेशल डिस्काउंट पर मिलेंगे।

क्या है रेल रेस्ट्रो
बिहार की एक स्टार्टअप कंपनी है रेल रेस्ट्रो । इसने सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन से हाथ मिलाया है। इसने 2015 से चलती ट्रेन में सप्लाई करने का बिजनेस शुरू किया है। इस समय यह कंपनी देश भर के 450 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए यह सुविधा दे रही है। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, पटना, कानपुर, रांची, हावड़ा, चेन्नई, मुंबई आदि शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इसने अभी तक लगभग 10 मिलियन मील्स यात्रियों को उनके सीट तक पहुंचा चुकी है। रेलरेस्ट्रो देश भर की 7 हजार से अधिक चलती ट्रेनों में टॉप रेस्टोरेंट का एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन डिलीवर कर रही है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...