33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के जामिया नगर में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के जामिया नगर में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जामिया नगर इलाके के नूर नगर एरिया मे दिनदहाड़े वासिफ नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वासिफ को तीन गोली मारी गई, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल बॉडी होली फैमिली हॉस्पिटल में है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. इस घटना के बाद आस-पास के लोग डरे हुए हैं.

ओखला के रहने वाले वासिफ को बदमाशों ने शाम 5 बजे उस वक्त गोली मार दी जब वो घर से बाहर किसी काम से निकले थे. 40 वर्षीय वासिफ यहां अपने परिवार के सात रहते थे. पुलिस वासिफ के परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि पता चले कि उनकी किसी से क्या दुश्मनी थी और क़त्ल की वारदात को क्यों अंजाम दिया गया.पुलिस की एक टीम इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है. भीड़ भाड़ वाले इलाक़े में हुए इस कत्ल की वारदात से लोग सकते में हैं. परिजन होली फैमिली अस्पताल में मौजूद हैं

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...