25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिबिहार: BJP की तैयारी, सितंबर तक नया अध्यक्ष; नीतीश के वोट बैंक...

बिहार: BJP की तैयारी, सितंबर तक नया अध्यक्ष; नीतीश के वोट बैंक पर नजर

Published on

नई दिल्ली, पटना

बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अपनी राह जुदा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को दिल्ली में एक बड़ी बैठक की। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं के साथ काफी देर तक आगे की रणनीति के लिए विचार-विमर्श किया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक खाका भी खींचा गया।

राष्ट्रीय कार्यालय में हुई इस बैठक में बीजेपी के नेताओं ने लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर बिहार में संगठनात्मक परिवर्तन करने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात की पुष्टि करते करते हुए कहा कि पटना में हाल ही में हुई सात मोर्चाओं की बैठक से पहले करीब 200 विधानसभाओं में लोगों से बात की गई थी। इस दौरान लोग पीएम नरेंद्र मोदी और उनके काम को लेकर तो खुश थे, लेकिन बीजेपी के स्थानीय नेतृत्व के प्रति निराशा दिखी।

सितंबर तक नया प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी के एक नेता ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह तक बिहार में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल सितंबर महीने के बीच में समाप्त हो रहा है। बीजेपी नेता ने कहा, ‘बैठक का एजेंडा बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ विधानसभा और विधान परिषद में विपक्ष के मजबूत नेता का चुनाव था।’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी तलाश
बिहार में अब बीजेपी विपक्ष की भूमिका में आ गई है। सरकार को घेरने के लिए भगवा पार्टी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए एक मजबूत चेहरे की तलाश में है। पार्टी नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रख रही है। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बिहार में भाजपा को ‘सेकेंड लाइनर’ का टैग नीतीश कुमार के लगातार मुख्यमंत्री में रहने के कारण मिला है।

नीतीश के वोट बैंक पर बीजेपी की नजर
इस बैठक में बीजेपी ने उन सभी समुदायों तक सक्रिय रूप से और आक्रामक रूप से पहुंचने का फैसला किया जिन्हें अब तक इसने कभी छुआ नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, “भाजपा अब तक ईबीसी और गठबंधन के कारण जेडीयू के मुख्य वोट आधार महादलितों के समर्थन के लिए आश्वस्त रही है। अब पार्टी उन तक भी पहुंचने जा रही है।”

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...