17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यनीतीश किसी को बचाते नहीं, मैंने भी 8 घंटे में दिया था...

नीतीश किसी को बचाते नहीं, मैंने भी 8 घंटे में दिया था इस्तीफा : मांझी

Published on

पटना

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह के विवाद पर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के चीफ मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार न किसी को फंसाते हैं, न किसी को बचाते हैं। एक बार उन्हें भी मुकदमे की वजह से 8 घंटे में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीतनराम मांझी ने नीतीश सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जिस वक्त कार्तिकेय कुमार उर्फ कार्तिक सिंह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तब सरकार को उनके खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट के बारे में जानकारी नहीं होगी। मामला अब संज्ञान में आया है तो कानून अपना काम करेगा। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न तो किसी को फंसाते हैं और न ही किसी को बचाते हैं। अगर कार्तिकेय सिंह का मामला सही होगा, तो उनपर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मांझी ने आगे कहहा कि एक उन्हें भी मुकदमे की वजह से आठ घंटे में ही इस्तीफा देना पड़ा था,जबकि उनके खिलाफ कोई वारंट नहीं था। सिर्फ केस दर्ज हुआ था। मंत्री कार्तिकेय सिंह का मामला कैबिनेट और मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है, वे इस पर विचार करेंगे। इस बारे में आरजेडी से बात करेंगे।

मांझी का जंगलराज की बात से इनकार
जीतनराम मांझी ने बिहार में जंगलराज की वापसी के लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब एनडीए के साथ सरकार चला रहे थे तब मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। इस कारण सीएम नीतीश कुमार को तबादले बंद करने पड़े थे। हमने बिहार की अच्छाई के लिए ही पाला बदला है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...