6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedब्रेन डेड नहीं, कोमा में हैं राजू श्रीवास्तव, मैनेजर ने बताया हाल

ब्रेन डेड नहीं, कोमा में हैं राजू श्रीवास्तव, मैनेजर ने बताया हाल

Published on

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर रोज नई अपडेट सामने आ रही हैं. गुरुवार को बताया गया था कि राजू ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच गए हैं. उनकी हालत बहुत गंभीर है और उनके ब्रेन में दवाइयों और इंजेक्शन की वजह से सूजन आ गई है. ऐसे में कई मीडिया पोर्टल्स यह अफवाह भी फैली कि राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं हैं. अब कॉमेडियन के मैनेजर राजेश शर्मा ने सामने आकर सच्चाई बताई है.

आज कैसी है राजू की तबीयत?
राजेश शर्मा ने बताया कि कल के मुकाबले आज राजू श्रीवास्तव की हालत बेहतर है. उन्होंने aajtak.in से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, ‘सारे ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं. स्टेबल हैं सभी चीजें. चीजें पॉजिटिविटी की तरफ बढ़ी हैं. कल उनकी हालत काफी परेशान करने वाली थीं. पहले ब्रेन में सूजन थी, अब वह नहीं है. वह ब्रेन डेड नहीं हैं. वह कोमा-सेमी कोमा की स्थिति में हैं. उनके सारे ऑर्गन चल रहे हैं. बिल्कुल ठीक हैं वो. नए डॉक्टर जो हैं वह मेडिकल ट्रीटमेंट करेंगे तो आगे और बेहतर होने के आसार हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘डॉक्टरों की टीम में कुछ बदलाव हुआ है. पहले डॉक्टर अचल श्रीवास्तव थे, अब नए डॉक्टर भी आए हैं. उन्होंने थोड़ी सी चीजें की हैं, जिससे फायदा हुआ है. चीजें पॉजिटिव हुई हैं.’ राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर उड़ रही अफवाहों पर राजेश शर्मा ने कहा, ‘शिखा जी (राजू की पत्नी) काफी परेशान हैं. उन्होंने गुजारिश की है कि अफवाहें ना फैलाएं. निगेटिविटी ना फैलाएं. हम सभी का यही प्रयास है कि सभी चीजें ठीक रहें.’

दोस्त अशोक मिश्रा ने कही ये बात
दूसरी तरफ राजू श्रीवास्तव के दोस्त अशोक मिश्रा ने बताया, ‘अभी डॉक्टरों ने साफ कुछ नहीं बोला है. आधिकारिक रूप से कोई खबर नहीं है. कई चैनल पर राजू भाई को मृत बताया गया था, इसपर भाभी रो रही थीं. उनके बच्चे रो रहे थे कि पापा यहां हमारे समाने हैं और लोग उन्हें मृत बता रहे हैं.’

अशोक ने यह भी कहा कि, ‘ब्रेन डेड की बात काफी हद तक ठीक है. उनके ब्रेन की नसें सिकुड़ गई हैं. इससे पूरी तरह से ब्लड सर्क्युलेट नहीं हो रहा है. ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा है. इसीलिए उनका ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है. इसी पर अभी डॉक्टर काम कर रहे हैं.’

ब्रेन डेड होने की आई थी खबर
गुरुवार को राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का बताया था कि सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है. वह लगभग डेड की स्थिति में है. हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है. हम सब लोग परेशान है. सब भगवान से प्रार्थना कर रहे है. परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं.

इस बारे में राजू के पीए गर्वित नारंग ने भी गुरुवार को बात की थी. उनका कहना था कि डॉक्टरों ने राजू को इंजेक्शन दिए थे. उसके बाद से ब्रेन में सूजन आई है. उससे यह भी हो सकता है सूजन कम होने के बाद राजू की हालत में सुधार हो और ब्रेन फिर से काम करने लगे. गर्वित ही यह इंजेक्शन लेकर डॉक्टरों को देकर आए थे.अशोक मिश्रा ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पत्नी और बच्चों के साथ उनके दो साले और उनके भाई भी एम्स में मौजूद हैं. सभी राजू के साथ हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...