5.2 C
London
Friday, December 5, 2025
Homeराज्यबाढ़ में बहा ऐत‍िहासिक चक्‍की पुल, पंजाब-ह‍िमाचल प्रदेश रेल रूट ठप

बाढ़ में बहा ऐत‍िहासिक चक्‍की पुल, पंजाब-ह‍िमाचल प्रदेश रेल रूट ठप

Published on

श‍िमला

पठानकोट-कांगड़ा जोगेंद्रनगर रेलवे ट्रैक को एक बार फिर से रोक दिया गया है। भारी बार‍िश के कारण चक्‍की के पास एक पुल बाढ़ के पानी में बह गया। यह पंजाब और ह‍िमाचल प्रदेश के रेलवे ट्रैक को जोड़ने का एक मात्र पुल था। पंजाब की साइड का एक ह‍िस्‍सा काफी समय से क्षतिग्रस्‍त था। अब पूरा पुल ही बह चुका है। क्षेत्र में पिछले 24 घंसे से लगातार बार‍िश हो ही है। इस ऐतिहासिक रेलवे ट्रैक का चौड़ीकरण करने के लिए कई बार बात हुई थी। लेकिन इसे ऐतिहासिक धरोहर के घोष‍ित कर इसे ऐसे ही छोड़ दिय गया। इसे कई ह‍िस्‍सों में पहले से ही दरार थी। लेकिन मरम्‍मत नहीं होने के कारण अब पुल ट्रैक सहि‍त बाढ़ की चपेट में आ गया।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले में अचानक आई बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया, जिससे कुछ ग्रामीण वहां फंस गए और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। चंबा जिला आपातकालीन अभियान केंद्र (डीईओसी) के अधिकारियों ने बताया कि चौवारी तहसील के बनेत गांव में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भूस्खलन हुआ, जिसके बाद एक मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

Latest articles

भेल ट्रेड यूनियन नेता स्व. आरडी त्रिपाठी के पुण्यतिथि पर विशेष—राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेता के रूप में बनाई पहचान,श्रमिकों के हितों के लिये लड़ी...

केसी दुबे,भोपाल ।हेवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन (हेम्टू) इंटक  के राष्ट्रीय नेता स्व.आरडी त्रिपाठी...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

राज्यपाल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में जननायक एवं महान...

श्रमोदय हॉस्टल से आधी रात को भाग निकले दो किशोर छात्र

भोपाल।राजधानी के रतीबड़ क्षेत्र स्थित श्रमोदय विद्यालय के हॉस्टल से देर रात दो नाबालिग...

More like this

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

लालच देकर छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़

गंजबासौदा ।गंजबासौदा क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित ग्राम कस्बा बागरोद के हाट बाजार में...

साढ़े ग्यारह माह में 4.60 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ जब्त

इंदौर।मध्यप्रदेश में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर लगातार...