13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार के काफिले पर हमला, चले पत्थर, भीड़ ने तोड़े कार...

नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, चले पत्थर, भीड़ ने तोड़े कार के शीशे

Published on

पटना

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही विपक्ष कानून-व्यवस्था के मसले पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार पर हमलावर है. राजधानी पटना में आक्रोशित भीड़ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले की कार पर हमला बोल दिया. भीड़ ने सीएम के काफिले में शामिल कार के शीशे चकनाचूर कर दिए.

हालांकि, घटना के समय केवल सीएम की कार का काफिला गुजर रहा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समय काफिले की किसी कार में मौजूद नहीं थे. बताया जाता है कि घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ के पास की है. इस घटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाहनों के काफिले में शामिल कुछ कार के शीशे टूट गए हैं.

जानकारी के मुताबिक रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड में चलने वाले वाहनों पर पथराव किया गया. लोगों ने वाहनों पर लाठी-डंडों से भी वार कर शीशे तोड़ दिए. संयोग था कि जिस समय मुख्यमंत्री के कारकेड में चलने वाली गाड़ियों पर हमला हुआ, उस वक्त नीतीश कुमार इस काफिले की किसी भी कार में मौजूद नहीं थे.

पटना-गया मार्ग पर गौरीचक के सोहागी गांव में भीड़ के हमले में सीएम के काफिले की 3-4 गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं. घटना शाम की है. सुरक्षाकर्मी जो मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हिस्सा हैं, वे उस समय काफिले में मौजूद थे जब यह घटना हुई. यह काफिला सोमवार को सीएम के दौरे के लिए एडवांस पार्टी के तौर पर गया जा रहा था.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 अगस्त को गया में निर्माणाधीन रबर डैम का निरीक्षण करने जाने वाले हैं. जिले में सूखे की स्थिति को लेकर भी सीएम नीतीश कुमार एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से गया जाना है और इसके लिए उनकी गाड़ियों का काफिला एक दिन पहले ही गया जा रहा था.

पटना के जिलाधिकारी (डीएम) डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के अनुसार पिछले 2-3 दिन से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ था. इसे लेकर आक्रोशित लोगों ने गौरीचक के सोहागी गांव में पटना-गया मार्ग को जाम कर दिया था. स्थानीय लोग युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए युवक का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम किए थे और इसी बीच मुख्यमंत्री का कारकेड वहां से गुजर रहा था,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ियों का काफिला जब मौके से गुजर रहा था, चक्का जाम कर रहे लोगों का आक्रोश भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने सीएम नीतीश की गाड़ियों के काफिले पर पथराव कर दिया. आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से भी कार के शीशे पर वार किए और तोड़फोड़ की. इस घटना में कार के शीशे चकनाचूर हो गए. कुछ लोगों के भी घायल होने की खबर है. इस घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...