19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'संगठन सरकार से बड़ा है...' क्या केशव प्रसाद मौर्य बनेंगे यूपी BJP...

‘संगठन सरकार से बड़ा है…’ क्या केशव प्रसाद मौर्य बनेंगे यूपी BJP के नए अध्यक्ष?

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में नए बीजेपी अध्यक्ष के नाम की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर राजनीतिक रूप से बड़ा संकेत दिया है. केशव ने ट्वीट कर लिखा- ‘संगठन सरकार से बड़ा है’ उन्होंने अपने इस इशारे को लेकर जोर भी दिया. यही वजह है कि इस ट्वीट को उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर पिन किया है. केशव के इस ट्वीट के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आहट साफ झलक रही है और इसके बड़े मायने निकलने शुरू हो गए हैं.

दरअसल, बीजेपी यूपी में नए अध्यक्ष की तलाश में है. पिछले पांच महीने से नए नाम पर मंथन चल रहा है. पार्टी को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो मिशन 2024 को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूती दे सके. हाल ही में पार्टी ने प्रदेश में नए संगठन महामंत्री को भी नियुक्त किया है. अब अध्यक्ष की तलाश भी जल्द पूरी करना चाहती है.

पार्टी को एक अनुभवी और लोकप्रिय चेहरे की तलाश
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को अध्यक्ष के रूप में एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो लोकप्रिय हो और अनुभवी भी हो. संगठन का कुशल शिल्पी भी माना जाता हो. इसके साथ ही यूपी में कास्ट फैक्टर का भी ध्यान रखना है. माना जा रहा है कि इन सभी खांचों में केशव प्रसाद फिट बैठते हैं. हालांकि, चर्चा ये भी है कि पार्टी ब्राह्मण और दलित के नाम पर भी विचार कर रही है. लेकिन, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है.

मौर्य बन रहे पार्टी की पसंद
इसके अलावा, हाल के घटनाक्रमों के बाद से भी माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर पार्टी में पसंदीदा नेता बनकर उभर रहे हैं. 10 दिन पहले पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है. बता दें कि पहले ये जिम्मेदारी स्वतंत्रदेव सिंह के पास थी. स्वतंत्रदेव ने पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद उनसे विधान परिषद के नेता सदन की जिम्मेदारी भी पार्टी ने वापस ले ली थी. कुछ दिन पहले मौर्य ने दिल्ली में पार्टी हाइकमान से भी मुलाकात की थी

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this