17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPAK से आया हिंदू शरणार्थी कर रहा था जासूसी, दिल्ली से गिरफ्तार

PAK से आया हिंदू शरणार्थी कर रहा था जासूसी, दिल्ली से गिरफ्तार

Published on

जयपुर,

पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आता है. वो लगातार किसी न किसी रूप में अपनी चालें चलता रहता है. अब उसके एक और मोहरे का पर्दाफाश किया गया है. पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि ये जासूस पाकिस्तान से आकर भारत की नागरिकता ले चुका एक हिंदू शरणार्थी है. इस शरणार्थी को ही पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.

तीन साल पहले मिली थी भारत की नागरिकता
राजस्थान इंटेलिजेंस ने 46 वर्षीय भागचंद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने तीन साल पहले ही भारत की नागरिकता ली थी और दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था. इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली से अहम जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था.

एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली के संवेदनशील जगहों की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था. 14 अगस्त को जासूसी के आरोप में भीलवाड़ा से नारायण लाल गाडरी नाम के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था, जिसके मोबाइल से पता चला कि दिल्ली के संजय कॉलोनी भाटी माइंस निवासी भागचंद भी उसके साथ शामिल था.

1998 में परिवार समेत आया था भारत
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर इसके भी अकांउट में पैसे डाल रहे थे. यह पिछले तीन साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था. ऑटो चलाने के दौरान दिल्ली के अलग-अलग जगहों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजता रहता था.पकड़ा गया आरोपी 1998 में परिवार समेत वीज़ा पर भारत आया था और यहां आकर मज़दूरी करने लगा. तीन साल पहले इसे भारत की नागरिकता मिली है. इंटेलिजेंस की ज्वाइंट टीम इससे जयपुर में पूछताछ कर रही है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...