19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउद्धव के हाथ से सत्ता गई, अब गठबंधन पर संकट? कांग्रेस बोली-हमें...

उद्धव के हाथ से सत्ता गई, अब गठबंधन पर संकट? कांग्रेस बोली-हमें नुकसान

Published on

मुंबई

एकनाथ शिंदे की बगावत के चलते महाराष्ट्र की सत्ता से बेदखल होने वाले उद्धव ठाकरे अब महा विकास अघाड़ी में भी कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा का कहना है कि महाराष्ट्र में भाजपा को किनारे लगाने के लिए गठबंधन किया गया था, लेकिन इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं हु्आ। उनका यह बयान शिवसेना के लिए एक संकेत माना जा रहा है। इसके जरिए कांग्रेस ने साफ किया है कि गठबंधन से उसे कोई फायदा नहीं हुआ है और चुनावी स्थिति के मामले में वह कमजोर ही हुई है। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस में बहुत से लोग शिवसेना को एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर नहीं देखते हैं।

मिलिंद देवड़ा ने यह भी कहा कि गुजरात में भी कांग्रेस की राह बहुत ज्यादा आसान नहीं है और उसे जीत हासिल करने के लिए एकजुट होना होगा। इकनॉमिक टाइम्स से बातचीत में देवड़ा ने कहा कि शिवसेना के मुकाबले हमारी विचारधारा में बड़ा अंतर है और इसीलिए एक वर्ग उसे विश्वसनीय पार्टनर के तौर पर नहीं देखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के साझा उद्देश्य के तहत गठबंधन हुआ था। मैं और मेरे जैसे बहुत से लोग यह मानते हैं कि कांग्रेस से गठजोड़ का हमें बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला है। इसका सबसे ज्यादा फायदा शिवसेना को ही मिला है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस अपना बेस बढ़ाने में नाकाम रही है तो वहीं शिवसेना लगातार कांग्रेस के कोर वोटर्स तक पहुंच बनाती रही है। उसने गठबंधन को एक सेतु के तौर पर इस्तेमाल किया और वोटरों को लुभाया है। यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है और हमें बहुत से पार्टी नेताओं से शिकायत भी मिली है। मिलिंद देवड़ा के बयान से साफ है कि महा विकास अघाड़ी में सब कुछ ठीक नहीं है। खासतौर पर यह उद्धव ठाकरे के लिए बड़ी चुनौती है, जो एकनाथ शिंदे की बगावत झेल रहे हैं। इसके अलावा पार्टी में दावेदारी को लेकर भी संकट की स्थिति है। एकनाथ शिंदे गुट का कहना है कि वही असली शिवसेना हैं। ऐसे दौर में गठबंधन में भी असहमति का माहौल बनना उनके लिए चिंता की बात है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...