18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeभोपालMP: चचेरी बहन से गैंगरेप कर मार डाला, दादी बचाने आई तो...

MP: चचेरी बहन से गैंगरेप कर मार डाला, दादी बचाने आई तो उनसे भी दरिंदगी

Published on

जबलपुर ,

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दर्दनाक खबर सामने आई. जहां नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 21 साल के दो सगे भाइयों ने अपनी चचेरी बहन को पहले जमकर पीटा फिर दुष्कर्म किया. नाबालिग की दादी जब उसे बचाने आई तो एक आरोपी ने उनके साथ भी दरिंदगी की. पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थी. वो 11 अगस्त को कुछ दिनों के लिए अपने चाचा के यहां आई थी.

पुलिस ने बताया कि भाइयों ने नाबालिग के साथ 13 से 19 अगस्त तक मारपीट और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. हालत ज्यादा खराब होने के बाद 19 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अगले दिन यानी 20 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया. इस मामले पर जबलपुर के एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से तहरीर दी गई कि उसकी बेटी के साथ गैंगरेप और मारपीट की गई. साथ ही उसकी मां के साथ भी दरिंदगी की गई. इसके बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया गया. जिसमें रेप की पुष्टी हुई.

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने इलाज के दौरान अपनी आपबीती बताई थी. बाद में पुलिस ने मृतका की दादी के बयान दर्ज किए तो पूरी घटना सामने आई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस उस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया था.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...