21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलनोवाक जोकोविच US ओपन से हुए बाहर, वैक्सीन नहीं लेना पड़ा भारी

नोवाक जोकोविच US ओपन से हुए बाहर, वैक्सीन नहीं लेना पड़ा भारी

Published on

नई दिल्ली,

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच यूएस ओपन 2022 में भाग नहीं ले पाएंगे. जोकोविच कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने के लिए योग्य नही हैं क्योंकि उन्होंने कोरोनावायरस का अबतक टीका नहीं लगाया है. जोकोविच ने खुद ट्वीट करके 29 अगस्त से शुरू हो रहे यूएस ओपन से हटने की घोषणा की है. इस साल यह दूसरा ग्रैंड स्लैम है जिसमें जोकोविच भाग नहीं ले पाएंगे. साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले भी जोकोविच को निर्वासित किया गया था.

जोकोविच ने ट्वीट में लिखा, ‘अफसोस की बात है कि मैं यूएस ओपन के लिए इस बार न्यूयॉर्क की यात्रा नहीं कर पाऊंगा. प्यार और समर्थन हेतु आपके संदेशों के लिए धन्यवाद. मेरे साथी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं! मैं अच्छे शेप और पॉजिटिव इंटेट में रहूंगा. साथ ही फिर से प्रतिस्पर्धा करने के लिए मौके का इंतजार प्रतीक्षा करूंगा. टेनिस की दुनिया में जल्द ही मिलते हैं.’

वर्ल्ड नंबर-6 नोवाक जोकोविच की यह घोषणा यूएस ओपन के लिए जारी किए जाने वाले ड्रॉ से कुछ घंटे पहले आई है. टूर्नामेंट निदेशक स्टेसी एलास्टर ने अपने बयान में कहा, ‘नोवाक एक महान चैम्पियन हैं और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह 2022 यूएस ओपन में प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ होंगे क्योंकि वह गैर-अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी टीकाकरण नीति के कारण देश में प्रवेश करने में असमर्थ है. हम 2023 यूएस ओपन में नोवाक का वापस स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.’

इस दिग्गज ने बैन को बताया मजाक
टेनिस के दिग्गज जॉन मैकेनरो ने जोकोविच पर लगे प्रतिबंध को ‘मजाक’ बताया है. मैकेनरो ने कहा, ‘कोरोना महामारी के ढाई साल हो चुके हैं. मुझे लगता है कि दुनिया के सभी हिस्सों में लोग इसके बारे में अधिक जानते हैं. वह यहां खेलने के लिए यात्रा नहीं कर सकता, मेरे लिए यह एक मजाक के समान है. विडंबना यह है कि 2020 और 2021 में कोविड-19 की लहर के दौरान जोकोविच को न्यूयॉर्क में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी गई थी. जोकोविच 2011, 2015 और 2018 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं.

नडाल के रिकॉर्ड से एक ग्रैंड स्लैम दूर
नोवाक जोकोविच पिछले महीने सातवां विम्बलडन खिताब हासिल करने के बाद से टेनिस कोर्ट पर नहीं उतरे हैं. विम्बलडन 2022 के जरिए ही उन्होंने 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था. पुरुषों में जोकोविच से ज्यादा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब राफेल नडाल (22) ने ही जीते हैं. जोकोविच ने पिछले महीने कहा था कि वह यूएस ओपन में “खेलने की तैयारी” कर रहे हैं लेकिन अब उनका सपना टूट गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...