24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यUP में अब टोमैटो फ्लू का कहर, लखनऊ में SGPGI पहुंचे कई...

UP में अब टोमैटो फ्लू का कहर, लखनऊ में SGPGI पहुंचे कई बच्चे

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं हुआ था कि एक नए तरीके के संक्रमण या यूं कहें कि नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस नई बीमारी का नाम टोमैटो फ्लू बताया जा रहा है। टोमैटो फ्लू बच्चों को संक्रमित कर रहा है। राजधानी लखनऊ में भी टोमैटो फ्लू पैर पसार रहा है, यही वजह है कि इससे जुड़े लक्षण वाले कई मामले कुछ दिनों में ही सामने आ गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इससे पहले केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उड़ीसा में भी टोमैटो फ्लू लक्षण वाले केस मिल चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक टोमैटो फ्लू की चपेट में राजधानी लखनऊ के कई मासूम बच्चे आ गए है, जिनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में चल रहा है। इनकी संख्या 10 से ज्यादा बताई जा रही है जो हाल ही में इस टोमैटो फ्लू का शिकार हो गए हैं। एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टर पीड़ित बच्चों का इलाज कर रहे हैं।

हफ्ते भर में टोमैटो फ्लू से सही हो रहे बच्चे
वहीं एसजीपीजीआई की पीडियाट्रिक विभाग की डॉक्टर रुपाली भट्टाचार्य ने बताया कि अभी तक किसी भी बच्चे में इसका असर ज्यादा नहीं देखा गया है। इसलिए किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्हें खान-पान और समय से दवाई खाने की सलाह देकर घर में रहने को कहा जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, सही तरीके से देखभाल होने से बच्चे हफ्ते भर में पूरी तरह स्वस्थ हो जा रहे हैं।

टोमैटो फीवर में शरीर पर पड़ते है फफोले
टोमेटो फ्लू के मामले 5 से 12 साल के बच्चों में देखने को मिल रहे हैं। वहीं इसको लेकर बताया जा रहा है कि टोमैटो फीवर हैंड, फुट एंड माउथ डिसीज का एक नया लक्षण है। एंटेरो वायरस से होने वाले इस बुखार में मरीज के शरीर पर टमाटर के आकार के फफोले पड़ जाते हैं। इस बुखार में 102 से 104 डिग्री तक बुखार आ सकता है। टोमैटो फीवर 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर असर दिखा सकता है। आमतौर पर 1 हफ्ते के भीतर इससे बच्चों को राहत मिल जाती है। वहीं हालत बिगड़ने पर मरीज को एडमिट भी किया जा सकता है। मास्क, साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर के प्रयोग से इसका बचाव किया जा सकता है।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...