24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलभाई शादी कर लो... रोहित शर्मा की सलाह पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर...

भाई शादी कर लो… रोहित शर्मा की सलाह पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर का जवाब तो सुनिए

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान की टक्कर में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। पूरी दुनिया की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर होंगी। साथ ही साथ दोनों टीमों के कप्तानों पर भी फैंस की नजरें टिकी हैं। मैदान पर भिड़ने से पहले रोहित शर्मा और बाबर आजम ग्राउंड के बाहर टकरा गए। इन दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी लंबी बातचीत में लगे दिख रहे हैं।।

वीडियो में बाबर, खुद से सीनियर रोहित शर्मा की पूरी इज्जत करते दिखे। जब भारतीय कप्तान कुछ कह रहे थे तो बाबर हाथ पीछे बांधकर किसी सभ्य स्टूडेंट की तरह उन्हें सुन रहे थे। इस दौरान दोनों किसी बात पर हंसते हुए भी नजर आए। वीडियो ध्यान से सुनने में पता लगता है कि 35 वर्षीय रोहित शर्मा 27 साल के बाबर आजम को शादी करने की सलाह देते हैं। जिसे सुनकर बाबर आजम मुस्कुराते रहते हैं फिर कहते हैं, ‘नहीं, अभी नहीं।

रोहित-बाबर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इससे पहले, बाबर को भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार और पूर्व कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाते हुए देखा गया था। वह तस्वीर भी जमकर वायरल हुई थी। बाद में कोहली और शाहीन शाह अफरीदी की बातचीत का वीडियो भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

विराट कोहली, शाहीन अफरीदी से उनकी चोट पर अपडेट लेते दिखे थे। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने भी कोहली को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी थी। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि पिछले साल T20 विश्व कप में भिड़ने के बाद दोनों टीम पहली बार आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने उस मैच में भारत को 10 विकेट से रौंदा था। यह विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली जीत भी थी।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...