25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयलद्दाख में चीन ने दादागीरी की हद कर दी, घास चराने गए...

लद्दाख में चीन ने दादागीरी की हद कर दी, घास चराने गए थे चरवाहे, सैनिक बोले- यह हमारा

Published on

लद्दाख

चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के देमचोक इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक सप्ताह पहले भारतीय चरवाहों को आगे बढ़ने से रोक दिया था। घटना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर भारतीय और चीनी बलों के बीच कोई टकराव नहीं हुआ क्योंकि दोनों पक्षों की ओर से इस तरह की आपत्तियां नियमित रूप से जताई जाती हैं। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना से संबंधित एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ट्विटर पर कहा क‍ि सरकार पूरी तरह से इनकार कर रही है जबकि चीन हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता को चुनौती देता है।

लोगों ने कहा कि कुछ भारतीय चरवाहे एलएसी पर भारतीय क्षेत्र में थे, लेकिन चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने उस क्षेत्र के अपनी तरफ होने का दावा करते हुए उनकी उपस्थिति पर आपत्ति जताई। यह घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया क‍ि उन क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं एलएसी के संबंध में दोनों पक्षों की अलग-अलग धारणाओं के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सेनाओं के एरिया कमांडरों के बीच बाद में हुई बातचीत में इस घटना का जिक्र हुआ।

लंबे समय से सैन्य गतिरोध कायम रहने के बीच यह घटना
पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सैन्य गतिरोध कायम रहने के बीच यह घटना हुई। भारत लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि एलएसी पर शांति भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

भारतीय और चीनी सेनाओं ने 16 दौर की बातचीत की
पैंगोंग झील क्षेत्र में 5 मई, 2020 को हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध के हल के लिए भारतीय और चीनी सेनाओं ने 16 दौर की बातचीत की है। दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों के साथ-साथ भारी हथियार तैनात किए हैं।

कांग्रेस ने कसा तंज
इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना से संबंधित एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ट्विटर पर कहा क‍ि सरकार पूरी तरह से इनकार कर रही है जबकि चीन हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता को चुनौती देता है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...