5.7 C
London
Tuesday, January 27, 2026
Homeराष्ट्रीयलहंगे के बटन में लाखों की विदेशी मुद्रा, वीडियो देख हो जाएंगे...

लहंगे के बटन में लाखों की विदेशी मुद्रा, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

Published on

नई दिल्ली

वैसे तो लोग तस्करी के लिए पैसेंजर्स अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर का तरीका देखकर सुरक्षाकर्मी भी चौंक गए। यह पैसेंजर फॉरेन करेंसी की तस्करी कर रहा था और उसने लहंगे के बटन में इस करेंसी को छुपा रखा था। सीआईएसएफ की ने इस शख्स को गिरफ्तार करने के बाद कस्टम विभाग को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

सीआईएसएफ ने ट्वीट किया वीडियो
सीआईएसएफ ने ट्वीट करके मामले की जानकारी दी है। इसके मुताबिक लहंगे के बटन से जो करेंसी मिली है, भारतीय मुद्रा में उसकी कीमत करीब 41 लाख बताई गई है। बताया गया है कि पैसेंजर ने यह लहंगा अपने बैग में रखा हुआ था। सीआईएसएफ के टि्वटर हैंडल से इसका एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में कुछ कर्मचारी लहंगे की बटन तोड़कर उसमें रखी गई करेंसी को निकाल रहे हैं। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि करेंसी को कई तह में फोल्ड करके बटन के अंदर रखा गया था। इसके बाद इसकी सिलाई कर दी गई थी।

स्कैनर में हुआ शक
जानकारी के मुताबिक इस शख्स को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह करीब चार बजे टर्मिनल थ्री पर रोका गया था। यह यात्री यहां से स्पाइसजेट की फ्लाइट पकड़कर दुबई जाने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि एक्सरे स्कैनर के दौरान यात्री के बैग में ढेर सारी बटन देखकर संदेह हो गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आगे की जांच करने का फैसला किया। जांच के बाद उसके बैग से 1,85,500 सउदी रियाल मिले, जिनकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 41 लाख आंकी गई है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, पिपलानी परेड ग्राउंड में हुआ ध्वजारोहण

भोपालबीएचईएल, भोपाल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया।...

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी ली।

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय...

भारत ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

गुवाहाटी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 154 रन का लक्ष्य महज...

कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। कर्तव्य पथ...

More like this

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी ली।

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय...

कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। कर्तव्य पथ...

बीईएल को 610 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर प्राप्त

नई दिल्ली।नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को ₹610 करोड़ मूल्य...