24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
HomeUncategorizedन्यूड फोटोशूट पर रणवीर से 2 घंटे चली पूछताछ, बोले- पता होता...

न्यूड फोटोशूट पर रणवीर से 2 घंटे चली पूछताछ, बोले- पता होता तो…

Published on

न्यूड फोटोशूट को लेकर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर की तस्वीरों ने हलचल मचा दी थी. न्यूड फोटोज को लेकर रणवीर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था. अब एक्टर ने इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया है. जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस को अपनी न्यूड तस्वीरों के बारे में बयान देते हुए रणवीर सिंह काफी शांत रहे. रणवीर अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंडे मॉर्निंग सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में पेश हुए और पुलिस को अपनी सफाई दी.

विवाद पर क्यों चुप रहे रणवीर?
इंडिया टुडे को सूत्र ने बताया कि जब से रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई, तब से उन्होंने अपनी लीगल टीम के कहने पर चुप्पी साधी हुई है. एक इंसाइडर ने बताया- तस्वीरों पर कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद रणवीर को इस बारे में मीडिया को किसी भी तरह की स्टेटमेंट देने से मना किया गया था. विवाद होने के बाद रणवीर के पास कॉल्स और मैसेजेस की बाढ़ आ गई थी, लेकिन उन्होंने लीगल एडवाइस को मानते हुए चुप रहना ही ठीक समझा.

जानकारी के मुताबिक, रणवीर के वकील ने उनको सलाह दी थी कि वो इस मामले में सिर्फ पुलिस को ही अपनी स्टेटमेंट दें, बाकी मीडिया से इस बारे में बात न करें. सूत्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान रणवीर सिंह काफी शांत रहे. सूत्र ने बताया- रणवीर ने बयान में कहा कि शूट के दौरान उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि तस्वीरों पर इतना बवाल हो जाएगा. रणवीर ने कहा कि उन्होंने टीम से मिली क्रिएटिव गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए सिर्फ एक एक्टर के तैर पर अपना काम किया है. रणवीर को इस मामले में आगे भी समन भेजा जाएगा या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन की कवर स्टोरी के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था. इस फोटोशूट को 21 जुलाई को इंटरनेट पर शेयर किया था. फोटोशूट में रणवीर पूरी तरह न्यूड नजर आए थे. यहीं से सारा विवाद शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर यह फोटोज धड़ल्ले से वायरल हुई थीं. पहले तो इन फोटोज को पसंद किया गया, लेकिन ट्रोल्स ने रणवीर का मजाक बनाया था. इसपर ढेरों मीम्स भी वायरल हुए थे. बढ़ते-बढ़ते बात पॉलिटिकल डिबेट का हिस्सा बन गई. कई लोगों का कहना था कि रणवीर अश्लीलता फैला रहे हैं. वहीं उनके खिलाफ पुलिस में यह बोलकर शिकायत की गई कि उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाकर औरतों का अपमान किया है.

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...