11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस का नया 'बॉस' बनने का मन बना रहे शशि थरूर? इनका...

कांग्रेस का नया ‘बॉस’ बनने का मन बना रहे शशि थरूर? इनका स्टाइल सबसे निराला है

Published on

नई दिल्ली

लहराते हुए बाल, गले में लटकता मोबाइल और दो हिस्से में खुलने वाला चश्मा… शशि थरूर का ये अपना अलग अंदाज है। लोग उनकी फिटनस देख 66 साल की उम्र पर गच्चा खा जाते हैं। कांग्रेस सांसद के बारे में एक बात अक्सर कही जाती है कि वह ऐसी अंग्रेजी लिखते हैं कि लोगों को डिक्शनरी देखनी पड़ जाती है। लेखक, राजनेता और पूर्व इंटरनेशनल डिप्लोमेट थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं। वह 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब वह एक और चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वैसे, अभी उन्होंने अंतिम फैसला नहीं किया है। उन्होंने एक अखबार में लिखे लेख में कांग्रेस में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का आह्वान किया है। जब से यह खबर आई है राहुल गांधी बनाम शशि थरूर की बातें होने लगी हैं। दरअसल, कांग्रेस के भीतर कई नेता राहुल को ही अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं। लेकिन विकल्प सामने दिख रहा है तो थरूर की चर्चा तो बनती है।

मोदी से पहले सोशल मीडिया के किंग थे थरूर
ऐसे समय में जब गुलाम नबी आजाद जैसे पूर्व दिग्गज कांग्रेसी राहुल गांधी की सियासी समझ पर सवाल उठा रहे हैं, शशि थरूर का विकल्प सामने आने से उनके कद की चर्चा होना लाजिमी है। थरूर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते हैं। 2013 तक वह भारत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता थे, बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे हो गए। यूपीए सरकार में उन्होंने मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वह भारत के इतिहास, संस्कृति, फिल्म, राजनीति, समाज, विदेश नीति पर 23 किताबें लिख चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव होते हुए दुनिया के कई देशों में काम का अनुभव उन्हें विशेष बनाता है।

जब ब्रिटेन को लगाई लताड़
खैर, नेता और अभिनेता जनता के दिलों पर राज करने की ख्वाहिश रखते हैं। थरूर की स्पीच आमतौर पर अंग्रेजी में होती है और उसे दुनियाभर में बसे भारतीय सुनते हैं। ऐसी ही एक स्पीच उन्होंने कुछ साल पहले दी थी, जिसका आज भी हवाला दिया जाता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में थरूर ने भरी सभा में ब्रिटेन से अपने पूर्व उपनिवेशों को मुआवजा देने को कहा था। करीब 15 मिनट के भाषण में थरूर ने भारत के उस नैतिक कर्ज की बात कही थी जिसे ब्रिटेन को चुकाना चाहिए।

थरूर ने कहा, ‘जब ब्रिटेन (ईस्ट इंडिया कंपनी) भारत आया तो दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 23 फीसदी थी और ब्रिटेन ने भारत छोड़ा तो यह सिर्फ चार फीसदी रह गई।’ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा क्यों? क्योंकि भारत पर हुकूमत ब्रिटेन ने अपने फायदे के लिए किया। 200 साल तक ब्रिटेन की तरक्की के पीछे भारत में की गई लूट का योगदान था। इसे भारतीयों ने खूब पसंद किया था और थरूर की छवि खुलकर बोलने वाले तेजतर्रार नेता की बनी थी।

अमेरिका को भी सुनाया, भारत से जलते हैं कुछ देश
बात 2007 की है। भारतीय राजनीति में थरूर की एंट्री नहीं हुई थी, लेकिन वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव नहीं बन पाए थे। बीबीसी ने एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा कि आप यूएन महासचिव क्यों नहीं बन पाए तो उन्होंने कहा था कि सिद्धांतों वाले विशाल देश के साथ दूसरे बड़े देशों की पटरी नहीं बैठती है। इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिका को भी सुना दिया था। सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका महाशक्ति है और वह भारत को भी उसी स्थान पर नहीं देखना चाहता है। थरूर ने कहा कि कुछ देश भारत से जलते हैं और वे ऐसा नहीं होने देना चाहते। उस समय थरूर ने कहा था कि भारत को सुपर पावर की जगह सॉफ्ट पावर बनना चाहिए।

तब राहुल के इस्तीफे पर कही बड़ी बात
जब शशि थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की बातें हो रही हैं तो उनका वह बयान भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है जो उन्होंने 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिलने पर दिया था। तब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी को लेनी चाहिए। थरूर ने कहा था कि नहीं, यह जिम्मेदारी हम सभी की है। एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि जनता के प्रति हमारा नरैटिव, कांग्रेस के संगठन में कमी को भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

थरूर स्टाइल
66 की उम्र में थरूर का हावभाव, पहनावा देख लोग हैरान रह जाते हैं। अक्सर महिलाओं के बीच खड़े थरूर की तस्वीर मीडिया में आती है तो मीम्स बनने लगते हैं। पिछले साल एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। थरूर एक जान पहचान के शख्स की शादी में बधाई देने पहुंचे थे लेकिन उनके सिर पर साफा देख लोग मौज लेने लग गए।

गायक थरूर
आखिर में थरूर का गायकी वाला अंदाज भी देख लीजिए। कुछ लोगों को लगता है कि थरूर को हिंदी कम आती है। ऐसा नहीं है। उन्हें हिंदी फिल्मों के गाने काफी पसंद हैं। देखिए जब उन्होंने गाया, एक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...