17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यलखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर चला बुलडोजर, महिला दुकानदार ने मुंडवाया...

लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर चला बुलडोजर, महिला दुकानदार ने मुंडवाया सिर

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अतिक्रमण पर नगर निगम ने बुधवार को कार्रवाई की. निगम ने सपा दफ्तर के बाहर की दुकानों पर बुलडोजर चलाया. निगम ने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को पहले ही कई नोटिस दिए थे. नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में एक महिला दुकानदार ने अपना सिर मुंडवा लिया.

नगर निगम का कहना है कि लगातार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद ये कार्रवाई हुई. वहीं, दुकानदारों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया. एक महिला दुकानदार ने इस कार्रवाई के विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया. महिला का नाम आयुषी श्रीवास्तव है. उन्होंने कहा कि हमारे साथ नाइंसाफी हुई है. मेरे दुकानदार सीधे हैं, वे बोल नहीं पाए. उन्होंने आरोप लगाया है कि सोनम किन्नर की वजह से ये सारी दुकानें टूटी हैं. उसका अवैध मकान नहीं टूटा है.

महिला ने आरोप लगाया कि यहां और भी अवैध मकान और दुकानें हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई. महिला ने कहा कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होता, वह अपने सिर पर बाल नहीं आने देगी.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों सरकारी और फुटपाथ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. अवैध कब्जा किए गए जगहों पर बुलडोजर चलवा कर उसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है. इसी के तहत आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर बुलडोजर चलाया गया.

दरअसल लखनऊ नगर निगम ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाई गई दुकानों के मालिकों को नोटिस दिए गए. उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें शिफ्ट नहीं कीं, जिसके बाद नगर निगम ने ये कार्रवाई की है

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...