15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedआज से हुए ये 6 बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कैसे...

आज से हुए ये 6 बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कैसे बढ़ गया बोझ

Published on

नई दिल्ली,

आज से सितंबर का महीना शुरू हो गया है और पहली तारीख से गैस सिलेंडर के दाम से लेकर बैंकिंग नियमों तक कई बदलाव लागू हो गए हैं. इसके अलावा नया महीना कई तरह से आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है. दरअसल, टोल टैक्स से लेकर जमीन खरीदने तक के लिए अब आपको ज्यादा खर्च करना होगा. आइए जानते हैं कि 1 सितंबर से क्या-क्या खास बदलाव हो गए हैं, जो आपके वित्तीय बोझ को बढ़ाने वाले हैं.

1- रसोई गैस की कीमतों में कटौती
हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं. इस बार कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है. रसोई गैस की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की गई है. ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई है. 1 सितंबर 2022 से दिल्ली में एक इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये की कटौती की गई है.

2- टोल टैक्स पर देना होगा ज्यादा पैसा
अगर आप यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली आते-जाते हैं, तो आज से आपको अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा. 1 सितंबर से लागू नई बढ़ोतरी के अनुसार, कार, जीप, वैन और अन्य हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स के रेट में 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2.65 किलोमीटर कर दिया गया है. यानी प्रति किलोमीटर 10 पैसे की वृद्धि की गई है.

हल्के कमर्शियल वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बसों के लिए टोल टैक्स को 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. बस या ट्रक के लिए टोल की दर को 7.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में इजाफा साल 2021 में हुआ था.

3- गाजियाबाद में बढ़ा सर्किल रेट
अगर आप गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए सितंबर महीने की शुरुआत बड़ा झटका देने वाली है. दरअसल, यहां पर जमीन खरीदने के लिए आज से आपको अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा. गाजियाबाद में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है.

4- इंश्योरेंस एजेंटों को झटका
IRDAI ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब इंश्योरेंस एजेंट को 30 से 35 फीसदी की बजाय 20 फीसदी ही कमिशन मिलेगा. इससे जहां एजेंटों को झटका लगा है तो वहीं लोगों की प्रीमियम की राशि में कमी आएगी, जो बड़ी राहत होगी. कमीशन के बदलाव का नियम 15 सितंबर 2022 से लागू हो जाएगा.

5- PNB KYC Updates की डेडलाइन खत्म
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों से लंबे समय से केवाईसी अपडेट करने को कह रहा था. आज से KYC अपडेट कराने की डेडलाइन खत्म हो गई है. इस काम को पूरा करने के लिए बैंक ने आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तय की है. बैंक ने साफ तौर पर कहा है कि अगर आपने KYC अपडेट नहीं किया, तो आपको अपने खाते से पैसों का लेन-देन करने में दिक्कत पेश आ सकती है. अगर आपने ये काम नहीं किया है तो तुरंत अपनी ब्रांच से संपर्क करें.

6- NPS के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
एक सितंबर से एक और बड़े बदलाव की बात करें तो यह राष्ट्रीय पेंशन योजना में किया गया है. आज से NPS खाता खोलने पर कमीशन का भुगतान पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (POP) पर किया जाएगा. ऐसे में यह कमीशन 1 सितंबर 2022 से 10 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...